BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

प्रदेश के कई साहित्यकार और पत्रकारों का होगा सम्मान

प्रदेश के कई साहित्यकार और पत्रकारों का होगा सम्मानकैथल। साहित्य सभा कैथल के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में स्वर्ण जयंती वर्ष कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन 28 अक्टूबर को आरकेएसडी कालेज में होगा। साहित्य सभा के अध्यक्ष प्रो. अमृत लाल मदान और उप प्रधान कमलेश शर्मा ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. लालचंद गुप्ता होंगे। अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार एवं उपाध्यक्ष हरियाणा उर्दू अकादमी डॉ. चंद्र त्रिखा एवं डॉ. अभय मोर्थ करेंगे। समारोह के विशिष्ट अतिथि साकेत मंगल, अरुण नैथानी और डॉ. राणा प्रताप गन्नोरी होंगे। 

उन्होंने बताया कि सम्मान समारोह में लाला निरजन दास व सुमित्रा देवी स्मृति साहित्य गौरव सम्मान सिरसा के साहित्यकार डॉ. देवगुण को दिया जाएगा। पत्रकारिता में लंबे समय तक उल्लेखनीय कार्य करने के लिए श्री धीरज त्रिखा स्मृति पत्रकारिता सम्मान से चंडीगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार अरुण नैथानी और कैथल के नवीन मल्होत्रा को सम्मानित किया जाएगा। हरियाणा के अन्य सम्मानित होने वाले साहित्यकारों में गुरुग्राम के डॉ. मुक्ता को दयाल चंद स्मृति साहित्य सम्मान, पंचकूला के देश निर्मोही को बाबू राम गुप्ता स्मृति साहित्य सम्मान, रोहतक के हरनाम शर्मा को देश राज शर्मा अब्र सीमाबी स्मृति साहित्य सम्मान, सोनीपत के डॉ. कमलेश शर्मा को माता इकबाल कोर स्मृति साहित्य सम्मान, करनाल के अशोक भाटिया को बृज भूषण भारद्वाज स्मृति साहित्य सम्मान, पंचकूला की सरोज कृष्ण को माता राम बाई स्मृति साहित्य सम्मान, फरीदाबाद की डॉ. इंदु गुप्ता, डॉ. ओम प्रकाश बंसल स्मृति साहित्य सम्मान, रोहतक की आशा खत्री लता को अजमेर मोर स्मृति साहित्य सम्मान, टोहाना के नवल सिंह नवल को आईसी अरोड़ा स्मृति साहित्य सम्मान, कुरुक्षेत्र के डॉ. जीवन बक्शी को राम चंद झण्डई स्मृति सम्मान, पंचकूला के चंद्र भार्गव को मीनू सिंघल स्मृति सम्मान, कैथल के शमशेर को प्रज्ञा साहित्य मंच सम्मान, सेरधा के बलजीत ढुल को राम गोपाल पांडेय स्मृति साहित्य सम्मान, पाई के मोहिन्दर पाल सारस्वत को जगदीश राम स्मृति सम्मान, रोहतक के डॉ. अजय बल्हारा को विजय कृष्ण राठी स्मृति साहित्य सम्मान, कैथल के पत्रकार नसीब सैनी को डॉ. दामोदर वशिष्ठ स्मृति पत्रकारिता सम्मान, पुण्डरी के दिनेश बंसल को सवदेश दीपक स्मृति पुस्तक सम्मान, जींद के नरेश चौधरी को डॉ. भगवान दास निर्मोही स्मृति पुस्तक सम्मान, क्योड़क के हरिदत्त हबीब को राकेश वत्स स्मृति पुस्तक सम्मान और यमुनानगर के चरण जीत चांदवाल को प्रज्ञा साहित्य मंच पुस्तक सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस समारोह में साहित्य सभा द्वारा प्रकाशित पुस्तक यात्रा शब्दों की सहित अन्य कई लेखकों द्वारा लिखी गई पुस्तकों का लोकार्पण किया जाएगा। समारोह में प्रदेश भर से आए कई जाने-माने कवियों द्वारा अपनी रचनाएं प्रस्तुत की जाएंगी। 

साभार-khaskhabar.com 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More