देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreगुरुग्राम। हरियाणा (Haryana) के गुरुग्राम (Gurugram) के खेड़की दौला टोल पर एक पर फिर गुंडागर्दी की तस्वीरें सामने आई हैं। हरियाणा के गुरुग्राम में कार चालक से टोल प्लाजा (Toll Plaza) पर तैनात महिला कर्मचारी ने टोल का पैसा मांगा। जिसके बाद दोनों के बीच पैसे को लेकर बहस हुई। दोनों के बीच बात बढ़ जाने पर कार चालक ने कार से उतर कर महिला कर्मचारी के गाल पर एक दो नहीं बल्कि कई थप्पड़ जड़ वहा से फरार हो गया है। जिसके बाद टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने इसकी शिकायत पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई। पुलिस (Police) टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे की मदद से आरोपी की तलाश कर रही है। क्योंकि आरोपी सीसीटीवी में कैद हुआ है।
खबरों के अनुसार, एक कार चालक गुरुवार सुबह दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेस-वे के पास स्थित खेड़कीदौला टोल प्लाजा के पास से गुजर रहा है। उससे टोल प्लाजा पर तैनात महिला ने टोल का पैसा मांगीं। जिसके बाद दोनों में बस शुरू हो गई। मामला बढ़ने पर कार चालाक गुस्से में आकर महिला कर्मचारी को अभद्र गाली देते हुए थप्पड़ जड़ दिया। वीडियो में भी देखा जा सकता है कि कार चालक महिला को मार रहा है।
घटना के बाद पुलिस जहां आरोपी की तलाश में है। वहीं खेड़कीदौला टोल प्लाजा पर इसके पहले भी इस तरफ की घटनाएं घाट चुकी हैं। खेड़कीदौला टोल प्लाजा पर इस बार जो घटना घटी है वह महज 60 रुपये को लेकर घटित हुई है। जो कर चालक से 60 रूपया नहीं देने पर उससे साथ बहस होने पर उसने महिला को थप्पड़ जड़ दिया।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
उदयपुर में होटल गणेश पर पुलिस का छापा, रेव पार्टी और देह व्यापार के शक में 50 से ज्यादा युवक-युवतियां डिटेन
किसान, युवा, महिला एवं मजदूर के उत्थान में कारगर हो रहा पखवाड़ा, ग्रामीणों की राह हो रही आसान : भजनलाल शर्मा
माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई के लिए अब देने पड़ेंगे ज्यादा पैसे, नेपाल ने बढ़ाया परमिट शुल्क