BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

धूमधाम से मना हरियाली तीज विथ पेरेंट्स कार्यक्रम

सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेती लायंस क्लब ऑफ मथुरा रेशनल की महिला पदाधिकारी।मथुरा(केके पाठक)।  लायंस क्लब ऑफ  मथुरा रेशनल द्वारा क्योंकि सास भी कभी बहु थी थीम के अंतर्गत हरियाली तीज विथ पेरेंट्स कार्यक्रम एक स्थानीय होटल में बहुत ही आदर सत्कार एवं धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। मुख्य आकर्षण सास-बहू रैंप वॉक, बहुओं की डांस परफॉर्मेंस एवं छोटे-छोटे बच्चों की नाट्य प्रस्तुति, सास बहू की नोंक झोंक रहे। 
अध्यक्ष लायन मोहित-आँचल चौधरी ने बताया की कार्यक्रम का शुभारंभ गणेशजी के समक्ष हमारे मध्य उपस्थित संदेश मित्तल के दादाजी जगदीश कुमार मित्तल (चीयर अप) द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। इसके उपरांत क्लब सदस्यों के अभिभावकों का पटका पहनाकर स्वागत सम्मान किया गया। 
मीडिया प्रभारी आशीष गर्ग सुपारी वालों ने बताया कि कई प्रकार के कपल गेम और सास-बहू गेम आयोजित किये गए, जिनमें क्रमश: अनूप-अनीषा, वरुण-श्रुति, आरती-गायत्री देवी विजेता रहे। तत्पश्चात सभी अभिभावकों के मध्य तोल-मोल के बोल गेम किया गया, जिसमे सभी ने सामानों की बोलियाँ लगाकर खुब लुफ्त उठाया। सास-बहु की रेम्प वॉक व उनकी जुगल बंदी को देखकर सभी लोग रोमांचित हो गए।
समाचार संपादक चंद्रशेखर अग्रवाल के अनुसार सांस्कृतिक कार्यक्रम ये तो सच है कि भगवान है ने वहां मौजूद सभी अभिभावकों को भावविभोर कर दिया। अलबेली सास रंगीली बहु का खिताब आँचल-मधु अग्रवाल एवं सास-बहू की मेहंदी रंग लाएगी प्रतियोगिता की विनर तीक्षा-शालिनी अग्रवाल रहीं।
कार्यक्रम संयोजक राहुल-रश्मि, चंद्रशेखर-भावना, नितिन-शालू, माधव-रिया ने गर्व से बताया कि सावन के महीने और तीज उत्सव के उल्लास में चारों ओर रंग बिरंगा और सौहार्दपूर्ण वातावरण देखकर हर किसी का मन बहुत ही प्रफुल्लित हो रहा था। छोटे-छोटे बच्चों और बेटे बहुओं का अपने प्रति सम्मान देखकर सभी अभिभावक मुक्त कंठ से लायंस क्लब की भूरि-भूरि प्रशंसा कर रहे थे। मंत्री तनु-नेहा गर्ग ने बताया कि कार्यक्रम का समापन बनवारी लाल गर्ग प्रधानमंत्री श्रीरामलीला सभा रजि. मथुरा के आशीर्वचनों को सुनकर और पूर्व प्रधानमंत्री अजातशत्रु अटल बिहारीजी वाजपेयी को विनम्र श्रद्धांजलि देकर सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से गौरव-अमृता चौधरी, विनीत-आरती, नीरज-योगिता, दिलीप-दीपा, नितिन-खुशबू, आशीष-किशोरी, कोशल-मंजली, अनूप-अनीषा, अमित-तीक्षा, संदेश-प्रियंका, गोविन्द-रश्मि, मनीष-सुप्रिया, अमर-सुहानी, कपिल-पलक, अनुज-श्रुति, अनूप-कोमल, रोहित-श्वेता, देवाशीष-रागिनी, नितिन-दीपिका, अंशु-प्रियंका, शिखर-कनिका, चेतन-आँचल, लव-चेतना, पिंकल-ज्योति आदि उपस्थित थे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More