BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

पाकिस्तान से मिली कपिल शर्मा को जान से मारने की धमकी,राजपाल यादव समेत 3 बड़े नाम भी निशाने पर

मुंबई ।अभी सैफ अली खान पर चाकू से हुए हमले का मामला शांत भी नहीं हुआ है कि दूसरी तरफ कॉमेडियन कपिल शर्मा को भी जान से मारने की धमकी मिली है. मान जा रहा है कि पाकिस्तान से कपिल शर्मा को ईमेल के जरिए जान से मारने की धमकी दी गई है. कपिल के अलावा सुगंधा मिश्रा, कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा और राजपाल यादव को भी धमकी भरे ईमेल मिले हैं. मिली जनाकारी के अनुसार ‘विष्णु’ नाम के आदमी का ईमेल आया है, जिन्होंने इस बात का भी दावा किया है कि वो सभी सितारों की एक्टिविटी पर नजर बनाए हुए हैं.

बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव, कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा और गायिका सुगंधा मिश्रा को धमकी भरा ई-मेल प्राप्त हुआ है। यह धमकी पाकिस्तान से भेजी गई है। इसके बाद संबंधित कलाकारों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
मुंबई की अंबोली पुलिस स्टेशन में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

इस धमकी भरे ई-मेल में लिखा गया है कि हम आपकी निगरानी कर रहे हैं और यह जरूरी है कि हम आपको एक संवेदनशील मामले के बारे में सूचित करें। यह कोई प्रचार स्टंट या आपको परेशान करने का प्रयास नहीं है। हम आपसे इस संदेश को अत्यंत गंभीरता और गोपनीयता से लेने का आग्रह करते हैं। यदि आप इस पर ध्यान नहीं देते हैं, तो इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं, जो आपके पेशेवर और व्यक्तिगत जीवन पर असर डाल सकते हैं।

ई-मेल में आगे लिखा गया है कि हम अगले 8 घंटों के भीतर आपसे त्वरित प्रतिक्रिया की उम्मीद करते हैं, अन्यथा हम मान लेंगे कि आप इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं और हम आवश्यक कार्रवाई करेंगे। ई-मेल के अंत में विष्णु लिखा गया है।

शिकायत दर्ज करने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि यह धमकी पाकिस्तान से भेजी गई है। कलाकारों को भेजे गए धमकी भरे ई-मेल के बाद उनके फैंस और परिवार के लोग भी चिंतित हैं।

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More