BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

शिमला के जाखू मंदिर में प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा ने टेका माथा

शिमला, । कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी और उनके पति रॉबर्ट वाड्रा शिमला पहुंचे। शिमला में उन्होंने प्रसिद्ध जाखू मंदिर में माथा टेका। यह मंदिर भगवान हनुमान का मंदिर है और शिमला शहर के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक है।
रॉबर्ट वाड्रा ने शिमला के जाखू मंदिर में माथा टेकने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि शिमला उनका परिवारिक घर है और वह अक्सर यहां आते रहते हैं। उन्होंने मंदिर में प्रार्थना करते हुए अपने परिवार, प्रियंका और बच्चों के लिए दुआ की और साथ ही देश के लिए भी प्रार्थना की।

रॉबर्ट वाड्रा ने यह भी कहा कि उनकी प्रार्थना थी कि देश में भाईचारा बना रहे और धर्म की राजनीति न हो। उन्होंने मस्जिदों में होने वाले सर्वेक्षणों का विरोध किया और धर्मनिरपेक्षता की अहमियत पर जोर दिया। उनका मानना है कि देश में सभी धर्मों का सम्मान किया जाना चाहिए और जब लोग एकजुट होंगे तभी देश प्रगति करेगा।

उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी संसद में न केवल अपने विचारों को व्यक्त करेंगी, बल्कि महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी ध्यान आकर्षित करेंगी। जिनमें वे भी मुद्दे शामिल हैं, जिन पर भाजपा बात नहीं करना चाहती। मुझे उम्मीद है कि वह संसद में बड़ा बदलाव लाएंगी।

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में हनुमान जी का एक पौराणिक मंदिर है। यह मंदिर न केवल धार्मिक दृष्टि से बल्कि ऐतिहासिक और सांस्कृतिक दृष्टि से भी बहुत महत्व रखता है। यह मंदिर जाखू मंदिर के नाम से प्रसिद्ध है। मंदिर का स्थान शिमला शहर के सबसे ऊंचे पहाड़ी स्थानों में से एक पर स्थित है, जो श्रद्धालुओं को प्राकृतिक सौंदर्य के साथ-साथ आध्यात्मिक शांति भी प्रदान करता है। ऐसा माना जाता है कि त्रेता युग में हनुमान जी यहां आए थे।

मान्यता है कि यहां सच्चे मन से मांगी गई मनोकामना पूर्ण होती है। यही वजह है कि आज सुबह-सुबह कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी जाखू मंदिर पहुंचीं और हनुमान जी का दर्शन पूजन किया।


साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More