BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

एससी-एसटी के विरोध में जुटे विप्र, महाकुंभ को लेकर तैयारी जोरों पर

एससी-एसटी के विरोध में जुटे विप्र, महाकुंभ को लेकर तैयारी जोरों पर वृन्दावन(जहीर आलम)। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के तत्वाधान में आगामी 5 सितंबर को होने वाले विप्र स्वाभिमान महाकुंभ की तैयारी को लेकर एक बैठक स्नेह बिहारी मंदिर प्रांगण में आयोजित की गयी।  बैठक में विप्रो को एक मंच पर लाने एवं  विप्रों की समस्या के समाधान के लिए ब्लॉक स्तर पर कमेटी गठित की गयी। अध्यक्ष आचार्य अतुल कृष्ण गोस्वामी ने कहा कि जनपद के सभी ब्लॉकों में कमेटियां बना दी गई है। और उसमें वहां के मित्रों के साथ सघन विचार कर बैठक की गई है, और सभी ने भारी संख्या में महाकुंभ में उपस्थित होने का आश्वासन दिया है। इस महाकुंभ में सभी की सहमति से निम्न प्रस्ताव पारित किए जाएंगे, वही एससीएसटी के विरोध में ज्ञापन के माध्यम से प्रदेश के महामहिम, भारत के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को भेजकर इस काले कानून में बदलाव की मांग करेंगे। साथ ही ब्राह्मण बाहुल्य क्षेत्रों में विप्र समाज की सहमति से प्रत्याशी को टिकट प्रदान करने की मांग करेंगे। बैठक में पंडित रमेश दत्त शर्मा, पंडित बिहारीलाल वशिष्ठ, पंडित रामविलास चतुर्वेदी, गोकुल चंद्र गोस्वामी ,नागेंद्र दत्त गौड़ ,पंडित प्रदीप गोस्वामी ,पंडित अशोक गोस्वामी ,पंडित जगदीश सानिया, पंडित सुशील भारद्वाज आदि लोग मौजूद रहे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More