BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

कंपनी संचालक के साथ हुई लूट का खुलासा

पुलिस ने एक आरोपी दबोचा, तीन साथी पुलिस को चकमा देकर भागेमथुरा(सतपाल सिंह)। पुलिस ने तीन अगस्त को हुई लूट की सनसनी खेज घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जबकि उसके तीन साथी पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहे। 
 पुुलिस को सूचना मिली कि नयति अस्पताल के पास राजेन्द्र प्रसाद एण्ड कम्पनी के मालिक के पुत्र गिरधर वार्ष्णेय से हुई 1 लाख 45 हजार की लूट के अभियुक्त घटना में प्रयोग की गई कार से ग्राम घौरेरा की तरफ से आ रहे है।  सूचना पर वृुंदावन पुलिस और स्वाट टीम ने अभियुक्तों की घेरा बन्दी की,  अभियुक्त सीताराम उर्फ केपी पुत्र रोहन सिंह निवासी मसानी मौहल्ला थाना डीग जनपद भरतपुर राजस्थान को गिरफ्तार किया गया तथा तीन अभियुक्त मौके का फायदा उठाकर भागने मे सफल रहे। गिरफ्तार अभियुक्त सीताराम ने पूछताछ में बताया कि दिनांक तीन अगस्त को अपने साथियों के साथ राजेन्द्र एण्ड कम्पनी से कुछ दूरी पर एक व्यक्ति को अपनी शिफ्ट कार से ओवर टेक करके करीब 1 लाख 45 हजार रुपये नगद व सोने की चैन व कागजात लूट लिए थे। घटना में गणेश पुत्र मेघश्याम निवासी राल थाना वृन्दावन जनपद मथुरा, पीतम पुत्र हरी सिंह बघेल निवासी कस्बा व थाना छाता जनपद मथुरा तथा राकेश पुत्र महेन्द्र निवासी अहोरी थाना छाता जनपद मथुरा साथ थे। एवं फैक्ट्री मे से कैश जाने की सूचना गोपी ठाकुर निवासी गोवर्धन तथा हरिशंकर निवासी सेही थाना शेरगढ मथुरा ने दी थी, इन लोगों ने रैकी भी करायी थी, आज ही हम लोगो ने लूटे हुये रुपयो व माल का बटवारा किया था । सीताराम ने बताया की हम लोग घटना करने से पहले गाडी की नम्बर प्लेट उतार लेते हैं ।  सीताराम से तीस हजार रुपये, एक तमंचा, दो कारतूस 315 बोर, एवं घटना में प्रयोग की गई शिफ्ट कार भी बरादम की है। 
 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More