BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा करेगी जगद्गुरु शंकराचार्य का अभिनंदन

अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा करेगी  जगद्गुरु शंकराचार्य का अभिनंदनमथुरा(केके पाठक)। जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती महाराज का अभिनंदन कार्यक्रम अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा शनिवार को करने जा रही है। कार्यक्रम की जाकनारी देते हुए महासभा पदाधिकारियों ने बतायाकि वर्तमान में सर्वविदित है कि पूज्य गुरुदेव महाराज चतुमानसा के अवसर पर श्रीधाम वृंदावन में प्रवास किए हुए हैं जो संपूर्ण ब्रज मंडल एवं ब्रजवासियों के लिए  सौभाग्य की बात है। इस अवसर पर अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा पूज्य गुरुदेव का अभिनंदन एवं आशीर्वचन समारोह आयोजित कर रही है। शनिवार को श्रीधाम वृन्दावन में आयोजित होने वाले इस अभिनंदन समारोह में संपूर्ण ब्रजमंडल के तीर्थ पुरोहितों के द्वारा स्वामी महाराज का अभिवादन किया जाएगा। वही इस मौके पर पूज्य जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती महाराज के आशीर्वचनों का लाभ भी मिल सकेगा। शनिवार को श्रीधाम वृंदावन के अवध गोविंद विहार,फोगला आश्रम के सामने,मोती झील में दोपहर 3.30 बजे पर आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम की अन्य संतजन भी शोभा बढ़ाएंगे। इस संबंध में अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश पाठक ने बताया कि इस पावन मौके पर सम्भवत: महासभा के द्वारा उठाये जा रहे विभिन्न मुद्दों को नए दिशा निर्देश प्रदान करते हुए अपने आशीर्वचन से उपस्थित ब्रजवासियों को धन्य करेंगे।

इस मौके पर अखिल भारतीय दिवस पुरोहित महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश  पाठक के  अलावा कृष्ण मुरारी मोती वाला, मुरारीलाल थोकदार,  शंभू पाठक, राम नारायण बृजवासी, कृष्ण कुमार गौतम छीता गुरु, कृष्ण कुमार दीक्षित गुड्डू भैया, नवीन नागर, गिरधारी लाल पाठक, राकेश तिवारी,  कमल चतुर्वेदी, संजय चतुर्वेदी, मोहित चतुर्वेदी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More