देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा(केके पाठक)। जायन्ट्स ग्रुप ऑफ मथुरा वैस्ट ने स्थानीय होटल में नगेन्द्र वर्मा की अध्यक्षता में कार्यक्रम ''रंगीलौ हिंदुस्तान के जरिए चटपटे यू.पी. के नैसर्गिक रूप से सजे झूलों व सुरीले बंगाल की रस भरी मिठास और सजीले राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत को अपनी मंचीय प्रस्तुतियों से देश के प्रति समर्पण भावों को उत्कृष्ट ऊँचाईयों का स्पर्श कराया। शिवांगी गुप्ता ने नृत्यमयी गणेश वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। ''देश रंगीला-रंगीला व ''फिर भी दिल है हिंदुस्तानी आदि लोकप्रिय गीतों के जरिए सोनिका अग्रवाल, रिंकल मित्तल, मीनाक्षी खण्डेलवाल, सीमा गोयल व हर्ष अग्रवाल ने चटपटे यू.पी. के बहकीले अंदाज व बबिता वर्मा, डॉ. भावना वाष्र्णेय, राशि शर्मा, सपना खण्डेलवाल व रजनी अग्रवाल ने सुरीले बंगाल की रसभरी मृदुल नृत्य-शैली में एवं घूमर नृत्य के जरिए ''रंगीलौ म्हारौ ढोलना आदि गीतों पर अर्चना, मेघा, खुशी, मोनिका अग्रवाल व रश्मि माथुर ने सजीले राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत को अपने नृत्यों के जरिए जब मंच पर उकेरा तो उपस्थितों की कर्तलध्वनियों से कलाकारों के उत्साह को पंख लगे। तीनों प्रांतों की यथार्थ आकृतियों की झांकियों के समक्ष जायन्ट्स युगलों, सदस्य-सदस्याओं ने बड़े मनोयोग से फोटो सेशन करा आनंद लिया। प्रथम महिला बबिता वर्मा ने हाऊजी खिलायी व विजेताओं को उपहार दिये। अध्यक्ष नगेन्द्र वर्मा ने आतिथ्यकर्ता, प्रशासनिक निदेशक मनोज-रचना बजाज, संचालन कर रहीं अर्चना व मेघा अग्रवाल व सभी कलाकारों को उपहार प्रदान कर सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन दाल-बाटी, लड्डू, दही-बड़े और चटपटी चाटों के साथ हुआ। कार्यक्रम में पूर्व न.पा.प. अध्यक्ष मनीषा गुप्ता, जायन्ट्स उपाध्यक्ष अनिल-सुमन शर्मा, डॉ. नवीन गुप्ता-डा. भावना वाष्र्णेय, कोषाध्यक्ष हेमेन्द्र मोहन-रेखा वर्मा, पूर्व अध्यक्ष दुष्यंत-रानी अग्रवाल, अविनाश-दीपा भार्गव, विपिन-अर्चना जैन, सुनील-रचना घोरले, अनिल-आरती सुनेजा, राजेश-गीता मित्तल, विजय-रश्मि शोरावाला, मुरारीलाल-प्रीति अग्रवाल, नरेश-नीलम अग्रवाल, डॉ. राधाबल्लभ-डॉ. जूही उपाध्याय, अनिल-नीलम गोयल, मुकुल-नुपुर सिंह, डॉ. धीरेन्द्र-शालिनी माथुर, मुकेश-पूनम वर्मा, राकेश-साधना भार्गव, डॉ. राजीव-डॉ. लता अग्रवाल, मलिक अरोड़ा, नंदकिशोर अग्रवाल, प्रो. बी.एस. वर्मा, आर.के.सिंह, जोगेन्द्र मानिक, ललितमोहन मित्तल, संजय भटनागर, विजय चतुर्वेदी, आकाश धमीजा, जगदीश चावला, तुषार अग्रवाल, एच.के. नागपाल, पवन बंसल, पी.के.सिंह आदि थे।













Related Items
भारतीय नृत्य शैलियां दोराहे पर!
पीएम नेतन्याहू ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को बताया 'ट्यूमर', बोले- हमने उसे हटा दिया
MATHURA : भागवत कार्यक्रम के लिए पूरे परिसर को किया गया था बुक, स्टोर रूम में हुआ हादसा