BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

सीओ कार्यालय की इमारत जीर्ण-शीर्ण हालत में

गोवर्धन स्थित सीओ कार्यालय की जर्जर स्थिति।
 
मथुरा(केके पाठक)। बस स्टैंड प्रांगण में परिवहन निगम की पुरानी इमारत में चल रहे सीओ कार्यालय की हालत जीर्ण-शीर्ण बनी हुई है। सीओ सर्किंल बनने के बाद भी इमारत का निर्माण नहीं हुआ है। पुरानी इमारत के लिए मरम्मत कार्य का ठेका विभागीय नियमानुसार फिरोजाबाद के पंजीकृत ठेकेदार को दिया गया लेकिन वह भी मरम्मत के नाम पर लीपा-पोती करके चला गया। बरसात के मौसम के चलते इमारत के अंदर पानी रिस रहा है, जबकि बाहर की ओर दीवारों पर सीमेंट भी नहीं किया गया है। कार्यालय के सामने ही गहरे गड्ढे व गदंगी पड़ी हुई है। सीओ कार्यालय की हालत खराब होने से वहां ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मी भी परेशान हैं। ड्यूटीकर्मी धीरज ने बताया कि इमारत की मरम्मत के नाम पर ठेकेदार ने लापरवाही बरती है। कई बार फोन से अवगत कराया लेकिन सही नहीं कराया गया है। 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More