देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा(केके पाठक)। अखिल भारतीय गोगाजी भक्त मण्डल के तत्वाधान में जहारवीर बाबा की शोभायात्रा हर्ष उल्लास के साथ धूमधाम से निकाली गयी। जगह-जगह पुष्प बरसात कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। रात को जागरण का आयोजन कर भोग प्रसाद का विरतण किया गया। जहारवीर बाबा की शोभायात्रा मथुरा रोड कैमारावन में स्थित मंदिर से बैण्डबाजों के साथ प्रारम्भ हुयी। जो मथुरा रोड, कटरा बाजार, रेतिया बाजार, मांट रोड होती हुयी मंदिर परिसर पर पहुंची। जगह-जगह भक्तजनों ने शोभायात्रा के दर्शन कर आरती उतारी और भोग प्रसाद का वितरण किया गया। जहारवीर बाबा की शोभायात्रा के साथ भक्तजन अपने-अपने माथे पर चंदन लगा कर गले में दुपटटा डाल कर गोगाजी महाराज की जय-जयकार करते चल रहे थे। जगह जगह पुष्प बरसात कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन राकेश शर्मा, अनिल अग्रवाल, प्रताप भगत, चुन्नीलाल, प्रहलाद मैम्बर, सत्यप्रकाश, चून्नू अग्रवाल रामसहाय आदि प्रमुख लोग साथ रहे। वहीं रात को गोगाजी महाराज का जागरण किया गया और भोग प्रसाद का वितरण किया।













Related Items
अमरनाथ यात्रा सुचारू रूप से जारी, 90 हजार से अधिक लोगों ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
संजय दत्त ने बाबा बागेश्वर के साथ शेयर की तस्वीर
आधी रात के बाद संत विनोद बाबा से मिले धीरेंद्र शास्त्री, मतांतरण पर जताई चिंता