BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

वृन्दावन(जहीर आलम)। सामाजिक संस्था डॉ. मनोज मोहन शस्त्री फाउंडेशन के तत्वाधान में गांधी मार्ग स्थित श्रीनाथ धाम में आज नर सेवा नारायण सेवा के तहत 100 लोगो को खाद्य सामिग्री (राशन) वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। श्रीनाथ धाम के चल रही अष्टोत्तरशत भागवत के शुभ अवसर पर द्वितीय दिवस के मौके पर भागवत प्रवक्ता डॉ. मनोज मोहन शास्त्री ने विभिन्न सामाजिक संस्थाओ के बैनर तले समाज के गरीब वर्ग के 100 लोगो को भरण पोषण के लिए खाद्द सामिग्री वितरण की। भागवत प्रवक्ता मनोज मोहन शस्त्री ने कहा कि तीर्थ नगरी वृन्दावन में भक्ति की बयार के मध्य इस तरह से आयोजन से बाहर से आने वाले श्रद्धालु यह प्रेरणा लेकर जाएं कि। बृन्दावन के लोग लेना ही नही देना भी जानते है। उन्होंने कहा कि पीड़ित मानवता की सच्ची सेवा ही नारायण सेवा है। मानवता से बड़ा कोई धर्म नही। उन्होंने कहा कि समाज के अन्य लोगो से भी इस तरह के आयोजन को आगे आना चाहिए।

Read More

वृन्दावन(जहीर आलम)। पुरे देश में स्वतंत्रता दिवस की धूम मची हुई है। देश में आज़ादी के इस पर्व को बड़े ही उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। वही वृन्दावन में भी आज जश्ने आजादी की खुमारी हर ओर दिखाई दी। आज़ादी के इस राष्ट्रीय उत्सव को मानाने के लिए शिक्षण संस्थानों में विशेष तैयारी कर। ध्वजा रोहण किया गया। स्वतंत्रता दिवस की 72 वीं वर्ष गांठ के अवसर पर नगर के गोविंद घेरा स्थित गोविंद देव पब्लिक स्कूल में जश्ने आजादी पर्व विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं ध्वजा रोहन कर मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भागवत प्रवक्ता मृदुलकान्त शास्त्री ने मां भारती एवं मां शारदे के चित्रपट के समक्ष दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण कर किया गया। वही मुख्य अतिथि एव विद्यालय के प्रधानचार्य राघव भारद्वाज के द्वारा ध्वजा रोहण कर राष्ट्र गान गाया गया। तत्पश्चात विद्यालय के छात्र छात्राओं के द्वारा विभिन्न देश भक्ति के गीत एव भजनों की धुन पर मनमोहक प्रस्तुति दी गयी। विद्यालय के बच्चों की अद्भुत प्रस्तुति ने मौजूद अभिभावकों और दर्शको को मंत्र मुग्द कर दिया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य राघव भारद्वाज, मृदुल कांत शास्त्री ,पवन शुक्ला ,शरद शर्मा , हितेंद्र सिंह, अभिषेक सक्सेना, राहुल वर्मा, चेतना वर्य, मंजू शर्मा, कल्पना शर्मा, संयोगिता शर्मा, सरिता बंसल, शमा अग्रवाल, रंजना बंसल, रंजना मालिक, राधा शर्मा, पूजा शर्मा, साहिल एवं स्कूल के सभी अध्यापक उपस्थित रहे। इधर गोविंद कुंड स्थित श्री कृष्ण शिक्षा पीठ विद्यालय में भी स्वतंत्रता दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि वरिष्ठ शिक्षाविद परमानंद गुप्त के द्वारा मा भारती के चित्रपट के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। आजादी के पर्व पर छोटे छोटे बच्चों ने वंदेमातरम गाया। तो वही छात्राओं के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति ने श्रोताओं की जमकर तालिया बटोरी। कार्यक्रम के संबंध में वरिष्ठ शिक्षाविद परमानंद गुप्त ने विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित भव्य कार्यक्रम पर विद्यालय के शिक्षकों और प्रबंधकों का आभार व्यक्त किया। प्रधानचार्य इंद्रपाल शर्मा, पूजा, रेखा, अतुल, अनुपम, विजय, संत आदि शिक्षक एव शिक्षिकाएं मौजूद रही।  

Read More

वृन्दावन(जहीर आलम)।  तीर्थ नगरी वृंदावन में बुधवार को स्वतंत्रता दिवस की धूम रही। सड़कों से लेकर बाजारों तक हर क्षेत्र देश भावना से ओतप्रोत नजर आया। यूं तो नगर में स्वाधीनता दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये। लेकिन इसकी शुरुआत हुई कांग्रेश की प्रभात फेरी से। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैंड बाजो के मध्य नगर में प्रभात फेरी निकाली। प्रभात फेरी आजाद मैदान से शुरू होकर नगर के विभिन्न क्षेत्रों मे होती हुई पुनः नगर के आजाद मैदान पर सम्पन्न हुई । कांग्रेशी बैंड बाजो की धुन पर हाथों में तिरंगा लिए देश भक्ति के नारे लगाते चल रहे थे। कांग्रेसियों ने गांधी पार्क में स्वतंत्रता  संग्राम सेनानियों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आजाद मैदान पर ध्वजारोहण किया ।   कांग्रेस नगर अध्यक्ष नूतन बिहारी पारीक, प्रमोद खंडेलवाल, मोहनलाल शर्मा, शशिकांत सारस्वत, ठाकुर लीलाधर सिंह, पूजा शर्मा, घनश्याम चौधरी, पुरुषोत्तम सैनी, शत्रुघ्न शर्मा, अयूब खान, शाहरुख खान, कृष्णा गोस्वामी, अश्विनी एडवोकेट, राहुल अमीन, बाबू खान, सुलेमान, महेश गौतम, पुरुषोत्तम शर्मा, श्रीकांत भंवरे आनंद आचार्य, आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे ।   इधर  स्वतंत्रता दिवस की 72 वीं वर्षगांठ पर मथुरा वृंदावन नगर निगम के संयुक्त नगर आयुक्त सतेंद्र कुमार तिवारी ने  निगम कार्यालय के मुख्य द्वार पर ध्वजारोहण कर छात्र छात्राओं को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। सुबह  नगर निगम कार्यालय के मुख्य द्वार पर नगर के पार्षद एवं कर्मचारी एकत्रित हुए । वही संयुक्त  नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार तिवारी ने ध्वजारोहण कर हजारीमल सोमानी इंटर कॉलेज एवं नगर निगम बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। इससे पूर्व  कार्यक्रम में मौजूद एनसीसी  के छात्र एवं गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं ने राष्ट्रगान के साथ देशभक्ति के गीत की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर नगर निगम के अधीक्षक आशुतोष गुप्ता, पार्षद राधाकृष्ण पाठक, मुन्ना लाल निषाद, हेमंत भारती, रसिक बल्लभ नागार्च, पवन यादव ,मुकेश शर्मा, दिनेश गौतम, श्री गोपाल वशिष्ठ, गोपाल शर्मा , हबीब अब्बासी, इब्राहिम, राजू, के अलावा अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Read More

मथुरा(सतपाल सिंह)। जिले की जैंत पुलिस एवं सर्विलांस तथा स्वाट टीम ने बीतीरात मुठभेड़ के दौरान लिफाफा गैंग के पांच सदस्यों को एक लाख उनाचस हजार रूपए के साथ गिरफ्तार किया है। इस गैंग के सदस्यों ने छह लूटों को पूर्व में अंजाम दिया था। पुलिस ने मंगलवार इन्हें एसएसपी के समक्ष पेश किया है, एसएसपी ने पुलिस टीम को 20 हजार का ईनाम देने की घोषणा की है।  एसएसपी के आदेशनुसार अपराधियों की धड़पकड़ अभियान के क्रम में प्र0नि0 रामपाल सिंह, उ0नि0 राकेश कुमार प्रभारी सर्विलांस, उ0नि0 राजीव कुमार चौकी प्रभारी जैत, उ0नि0 सुल्तान सिंह स्वाट टीम, उ0नि0 नरेन्द्र कुमार, उ0नि0 पविन्द्र कुमार, मय हमराह कर्मचारी गण के बीतीरात मुखबिर की सूचना पर सनसिटी गेट के पास एनएच-2 पर चैकिंग के दौरान हुयी पुलिस मुठभेड में शिव कुमार पुत्र उमेश चन्द निवासी बृहमपुरी थाना इस्मानपुर नई दिल्ली, आनन्द वर्मा पुत्र उमेश वर्मा निवासी थाना रामपुरा जिला रेवाडी हरियाणा, सुरेन्द्र पुत्र मुन्शीराम निवासी कुजौता थाना कोटपुतली जिला जयपुर राजस्थान, दीपक वर्मा पुत्र निवास वर्मा निवासी थाना इस्मानपुर जिला नई दिल्ली, मोहन पुत्र मुन्शीराम निवासी कुजौता थाना कोटपुतली जिला जयपुर राजस्थान एक तमंचा 315 बोर व एक तमंचा 315 बोर बन्दूक नूमा व चार कारतूस जिन्दा व दो खोखा कारतूस व एक सफारी गाडी रंग सफेद बिना नम्बर के गिरफ्तार किया गया।  मंगलवार आयोजित की गई प्रेसवार्ता में एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि ये लिफाफा गैंग के सदस्य है जो अलग- अलग स्थानो पर अलग अलग साथियो के साथ कई लूट की घटनाओं को अंजाम देते हैं। 05अगस्त को इन्हीं पांचो व्यक्तियों ने इसी सफारी गाडी मे सवार होकर एक व्यक्ति को भरतपुर तिराहे से आगरा जाने के बहाने बैठाकर उससे 117000/-रुपये नगद लूट लिये थे तथा मारपीट कर एटीएम पिन पूछकर 25000 रुपये निकाल लिये थे तथा दो मोबाइल लूट लिये थे तथा उस व्यक्ति को एनएच-2 सन सिटी गैट के पास गाडी से उतार कर मथुरा की तरफ चले गये थे। इसी प्रकार इसी गैंग ने 22 नवम्बर 17 को इसी गाडी से एक व्यक्ति को रिफाइनरी गेट दो से बैठाकर उससे 172000/-रुपये लूट लिये थे तथा 20 मार्च18 को बाद गांव रेलवे पुल के नीचे से एक अपाचे बाइक पर सवार होकर एक स्कूटी सवार से एक मोबाइल व एक स्कूटी व दवाई से भरे बैग लूट लिया था जिसमे स्कूटी को राह चलते एक व्यक्ति को बैच दी थी। 10जून18 को सुबह के समय बुलैरो गाडी मे सवार होकर एक व्यक्ति को मंडी चौराहे से बैठाकर उसकी जैब से एक लाख रुपये चुरा लिये थे तथा बहाना बनाकर बाजना पुल के पास छोड दिया था, इसी तरह 25जून18 को एक व्यक्ति को नरौली चौराहे से बुलेरो कार मे बैठाकर उस व्यक्ति से 16000 रु0 नगद व दो एटीएम से 40000-40000 रुपये पिन कोड पूछकर निकाल लिये थे। एसएसपी ने बताया कि इनके कब्जे एक लाख 49 हजार रूपए नगद बरामद हुए हैं। जिन्हें जेल भेजा जा रहा है। 

Read More

मथुरा(पवन शर्मा)। जहां एक ओर देश आजादी के जश्न में डूबा है वहीं दूसरी ओर देश की सीमाओं की रक्षा की खातिर बलिदान देने वाले शहीद पुष्पेन्द्र का पार्थिव शरीर उसके गांव पहुंचेगा। शहीद होने की खबर जिसने भी सुनी है वह नगला खुटिया पहुंच गये हैं। शहीद के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उसके पिता तेज सिंह की आंखें तो पुत्र के वियोग में पथरा गई हैं जिस पुत्र को मेहनत मजदूरी करके पढ़ा लिखा करके देश की सेवा करने के लिए भेजा है वह आज उनके बीच अब नहीं है। वह पूरे घर का पालनहार था। बीते दिन पाक की नापाक हरकत को नाकामयाब करने के दौरान नगला खुटिया का रहने वाले 27 वर्षीय पुष्पेन्द्र आतंकवादियों की गोली का शिकार हुआ हुआ। बताया गया कि उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के टंगधार सैक्टर में एलओसी की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करने के दौरान पुष्पेन्द्र शहीद हो गये। पुष्पेन्द्र की शहादत की खबर बीती रात्रि मिली थी। पुष्पेन्द्र वर्ष 2011 में सेना में भर्ती हुए थे। 27 साल के पुष्पेन्द्र सिंह का विवाह 17 फरवरी 2016 आगरा के गांव जोनई निवासी सुधा के साथ हुआ था। दो माह पूर्व ही घर से छुट्टी समाप्त कर ड्यूटी पर पहुंचे थे। मंगलवार की शाम तक शहीद के पार्थिव शरीर का पूरा गांव इंतजार करता दिखाई दिया। प्रशासनिक अधिकारी व जनप्रतिधि भी शहीद के परिवार को सात्वंना देने पहुंचे। 

Read More

मथुरा(केके पाठक)। देश में एकता और अखण्डता बनाये रखने के लिए युवा पीढ़ी व छात्र-छात्राओं को आगे आकर देश हित में अपनी महती भूमिका निभानी है, इस संदेश के साथ राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने जी.एल.ए. विश्वविद्यालय, मथुरा (उ.प्र.) में ’’अखण्ड भारत संकल्प दिवस्य्य कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अर्न्तराष्ट्रीय संत पू. ज्ञानानन्द जी महाराज ने की एवं मुख्य वक्ता डॉ. हरीश रौतेला, प्रान्त प्रचारक ब्रज प्रान्त रहे। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर ’’अखण्ड भारत संकल्प दिवस्य्य कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉ. हरीश रौतेला ने 500 से अधिक छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित गणमान्य लोगों को आह्वान करते हुए कहा कि अखण्ड भारत का सपना हम देख सकते है, जब देश की युवा पीढ़ी खासकर विद्यार्थी वर्ग अपनी सोच को उच्च रखते हुए जाति, धर्म आदि मुद्दों को दरकिनार करें। उन्होंने बताया कि जब-जब हमारा समाज धर्म-जाति आदि के नाम पर बंटा और हम आपस में लड़े, तब-तब देश के दुश्मनों और असामाजिक तत्वों ने उसका फायदा उठाया। उन्होंने आगे बताया कि इतिहासकारों ने माना है कि 1947 में विशाल भारतवर्ष का पिछले दो हजार पाँच सौ सालो में हुआ 24वां भौगोलिक एवं राजनीतिक विभाजन था। डॉ. रौतेला ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि छात्र-छात्राऐं देश का भविष्य है और स्वर्णिम भारत का सपना जो हम देखते हैं, उसका निर्माण आप विद्यार्थी ही करेंगे। इसलिए सभी छात्र-छात्राओं को देश का इतिहास पता होना चाहिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अपना ज्ञान और सोच और विस्तृत करने की आवश्यकता है। वे अपने ज्ञान और शिक्षा को केवल नौकरी पाने तक ही सीमित न रखें बल्कि देश हित में भी अपना सहयोग करें।  अर्न्तराष्ट्रीय संत ज्ञानानन्द जी महाराज ने इस अवसर पर शहीदों की शहादत और देश की अखण्डता के लिए अपना बलिदान करने वालों को याद करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी व छात्र-छात्राओं को इन लोगों से प्रेरणा लेनी चाहिए और इन महान लोगों की शहादत व बलिदान को जाया न करते हुए आपसी सौहार्द और प्रेम का वातावरण तैयार करना चाहिए। एक-दूसरे की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहें। संत पू. ज्ञानानन्द जी महाराज ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी विद्यार्थियों व गणमान्य लोगों को संकल्प लेने के लिए आह्वान किया कि हम सभी समाज को जाति-धर्म और अन्य र्दुविचारों से दूर रखने में अपनी महती भूमिका निभायेंगे।  कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलाधिपति नारायण दास अग्रवाल, कुलपति प्रो. दुर्ग सिंह चौहान एवं कोसी राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्वयं सेवक उपस्थित रहे।   

Read More

वृन्दावन(जहीर आलम)। राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी के आह्वान पर आज नगर के रालोद कार्यकर्ताओं ने बड़े  बगीचे स्थित विद्युत कार्यालय का घेराव कर जोरदार नारेबाजी की। वही विभिन्न मांगों को लेकर राज्यपाल के नाम एसडीओ को एक ज्ञापन सौंपा।  गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में विधुत दरों में भारी वृद्धि के बाद रालोद कार्यकर्ताओ में आक्रोश व्याप्त है। लगातार जनपद भर के मुख्यालयों पर विद्युत दरों को कम करने की मांग की जाती रही है। रालोद कार्यकर्ताओ ने विभिन्न जनपदों के मुख्यालय पर सरकार को विधुत दरों की वृद्धि को लेकर चेताया था। लेकिन प्रदेश सरकार द्वारा 40 दिन बीत जाने के बाद भी राष्ट्रीय लोक दल की मांगों पर गौर ना करने से गुस्साये जयंत चौधरी के आह्वान पर आज कार्यकर्ताओ ने जनपद व तहसील स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया गया। इसी क्रम में वृन्दावन में भी रालोद नगर अध्यक्ष बॉबी अग्रवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विद्युत उपभोक्ताओं के लगातार शोषण पर विद्युत कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर कार्यालय का घेराव किया। इससे पूर्व  नगर अध्यक्ष बॉबी अग्रवाल कार्यकर्ताओं के साथ पैदल मार्च करते हुए बड़े बगीचे स्थित विद्युत वितरण खंड द्वितीय कार्यालय पर पहुंचे। इस दौरान रालोद कार्यकर्ताओं ने सरकार के विरोध में जोरदार नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने काफी देर नारेबाजी करने के बाद राज्यपाल के नाम एसडीओ हाकिम सिंह को 6 सूत्रीय  मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। नगर अध्यक्ष बॉबी अग्रवाल ने कहा कि आज विद्युत विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार के कारण आम लोगों का जीना दुश्वार हो चुका है  लोगों के अनाप शनाप बिजली के बिल आ रहे हैं। जिस कारण जनता त्रस्त है। उन्होंने कहा कि वह जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। अगर व्यवस्थाएं नहीं सुधारी गई तो वह जनता के साथ सड़कों पर आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस अवसर पर राजकुमार अग्रवाल कपड़े वाले, मोनू शर्मा, गौरव सैनी, श्याम कुशवाहा, सरफराज अब्बासी, देवा स्वामी, करण चौधरी, भोला सैनी, सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे

Read More

वृन्दावन(जहीर आलम)। थाना वृंदावन के अंतर्गत नगला सुरीर क्षेत्र में  पुरानी रंजिश को लेकर घर लौटते युवक को बाइक सवारों ने गोली मारकर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को नयति अस्पताल में भर्ती कराया है। जानकारी के अनुसार बाबूगढ़ सकरा के समीप हनुमानगढ़ी निवासी सुरेश पुत्र पृथ्थी  के परिजनों का कन्हैया पक्ष के लोगों से पुराना विवाद चला आ रहा है। रविवार की शाम लगभग 7:30 बजे सुरेश बाजार से घरेलू सामान खरीद कर अपनी बाइक से गांव लौट रहा था। की तभी नगला सुरीर के समीप पोखर के पास पीछे से आये  कन्हैया ,अमीरा , प्रकाश एवं गोपी ने बाइक बराबर में लाकर सुरेश पर फायर झोंकना शुरू कर दिया। जिसमे एक गोली सुरेश के छाती के पास लगी। गोली लगते ही सुरेश लहूलुहान होकर गिर गया। पीछे से आ रहे चचेरे भाई लख्खो ने शोर मचा दिया। शोर सुन आरोपी फायर करते हुए भाग खड़े हुए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को नयति अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना पर सीओ  सदर राकेश सिंह भी मौके पर पहुंच गए । सीओ सदर राकेश सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पुरानी रंजिश का  लग रहा है। मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। घटना के संबंध में घायल सुरेश के चचेरे भाई लख्खो ने अपने ही गांव के 4 नामजदों के विरुद्ध जानलेवा हमले के आरोप 307 में मुकदमा दर्ज कराया है। इधर पुलिस ने हमले के एक आरोपी कन्हैया को हिरासत में लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच शुरू करदी है।

Read More

वृन्दावन(जहीर आलम)।  हरियाली तीज पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन ने आज सोमवार को फोगला आश्रम में एक ब्रीफ़िंग आयोजित की। जिसमें शासन प्रशासन  के आला अधिकारियों समेत सैकडो पुलिसकर्मियों ने भी भाग लिया । ब्रीफ़िंग के दौरान एसएसपी बबलू कुमार ने पुलिस कंर्मियों को अनुशासन का पाठ पढ़ाते हुए बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं से सुलभ व्यवहार कर अपने कार्य को अंजाम देने की नसीहत की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने पुलिस कर्मियों को बाँके बिहारी मंदिर में व्यवस्था बनाने में भक्तो के प्रवेश से लेकर बाहर निकलने तक भीड़ के दबाव को हैंडल करने के टिप्स भी दिए। वही एसपी सिटी श्रवण कुमार सिंह ने भी पुलिस अधिकारी व कमर्चारियों को अपने तय पॉइंट के बारे में बताया। एसएसपी ने बताया कि हरयाली तीज के पर्व पर बाहर से आने वाले श्रद्धालुओ की भीड़ को देखते हुए चाक चौबंद इंतजामात किये गये हैं। सुरक्षा की दृष्टि से वृन्दावन को 10 सेक्टर व 3 जोन विभाजित किया गया है। इस दौरान 3 एडिशनल , 8 सीओ, 20 एस.एच.ओ 74 एसआई , 457 कांस्टेबल, 18 महिला कांस्टेबल, 30 ट्रैफिक पुलिस कांस्टेबल, 25 महिला होमगार्ड के अलावा एक कंपनी पीएसी अग्निशमन वाहन व 20 अतिरिक्त चेतक तैनात रहेंगी । गौरतलब है कि गौरतलब है कि हरयाली तीज के पर्व पर ठाकुर बाँके बिहारी स्वर्ण रजत हिंडोले में विराजित होकर भक्तो को दर्शन देते हैं। इस खास अवसर पर अपने आराध्य की झलक पाने को श्रद्धालु दूर दराज क्षेत्रों से वृन्दावन आते हैं।  इस अवसर पर एसपी सिटी श्रवण कुमार,  सीओ  सदर राकेश सिंह, कोतवाली प्रभारी रामपाल सिंह भाटी, एसएसआई अवदेश जादौन, सीओ सिटी ,एसपी ट्रैफिक, एसडीएम सदर क्रांति शेखर सिंह, सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे.  

Read More

मथुरा(सतपाल सिंह)। जिले की स्वाट टीम एवं कोसी पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान तीन शातिर अंतर्राज्यीय वाहन लुटेरों को कोसी थाना क्षेत्र के हताना मोड़ के समीप से बीतीरात गिरफ्तार किया है। जिन्हें एसएसपी के समक्ष पेश करते हुए जेल भेजा गया है।  पुलिस लाइन स्थित सभागार में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने पत्रकारों को घटना की जानकारी देते हुए बताया कि 26 जुलाई को नंन्दगाँव रोड से रात्रि के समय तीन बदमाशो ने तमंचा दिखाकर स्विफ्ट डिजायर गाडी न. डीएल 1 सी 9959  लूटी थी। बीतीरात तीन बदमाश उसी गाडी में होडल की तरफ से आ रहे है जो किसी घटना को करने की फिराक मे हैं। यह बदमाश हताना मोड से हताना की तरफ जा सकते हैं। कोसी एवं स्वाट पुलिस सरकारी गाडी व प्राइवेट वाहन से रवाना होकर हताना कट पर पहुंचे और एनएच-2 हताना कट पर बैरियर लगाकर संघन चैकिग करने लगे। कुछ देर बाद होडल की तरफ  से एक सफेद स्विफ्ट डिजायर गाड़ी आती दिखायी दी तो टार्च की रोशनी डालकर रुकने का इशारा करते हुए नम्बर प्लेट देखी तो अगली नम्बर प्लेट पर डीएल 1 सीएन 9959 लिखा दिखाई दिया। चैकिग प्वाइट से करीब 30 कदम दूरी पर गाडी के ड्राइवर ने अचानक गाडी रोककर गाडी को पीछे मोडऩे का प्रयास किया। हम पुलिस वाले गाडी की तरफ  दोडे तो गाड़ी की पिछली सीट पर बैठे व्यक्ति ने गाड़ी की पिछली बायी खिड़की खोलकर जान से मारने की नियत से पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया, जिससे हम पुलिसवाले बाल बाल बचे। सिखाये गये तरीको का प्रयोग कर एक बारगी दविश देकर घेर कर पकड लिया।  एसएसपी ने बताया कि पकड़े गए महेश पुत्र कालीचरन जाति ठाकुर निवासी ग्राम बेरी थाना फरह, जिसके कब्जे से 1 अवैध तमंचा 315 बोर मय 1 कारतूस 315 बोर, मुन्ना पुत्र हरीश ठाकुर निवासी ग्राम लिखी थाना हसनपुर जिला पलवल हरियाणा जिसके कब्जे  से  1 अदद तमंचा 315 बोर मय 2 जिन्दा कारतूस 315 बोर, विष्णु पुत्र रामसिह ठाकुर निवासी मोहल्ला बसेडा जैत थाना वृन्दावन है। अभियुक्त गण के कब्जे से लूटी गयी गाडी स्विफ्ट गाडी न0 डीएल 1 सी 9959  बरामद हुई। पूछताछ की गयी तो लुटेरों ने बताया कि हम लोग परिवार के भरण पोषण के लिये अवैध असलाह से डरा धमका कर भय पैदा कर धन अर्जित करने के लिये अपराध  करते हैं और उपरोक्त तीनों अभियुक्तगण ने विभिन्न थाना क्षेत्रो में हुई अनेको लूटो का इकबाल किया है तथा इनके द्वारा हरियाणा में भी कई लूट की घटनाए की गयी हैं। ये लोग भय दिखाकर नगदी लूटते थे तथा वादी को डराकर भगा देते थे, जिनमे से कुछ घटनाओं की सूचना थानों पर प्राप्त नही हुई है। साथ ही इनके कब्जे से लूट मे प्रयोग की गयी मोटर साइकिल अपाचे जो इनके द्वारा फरीदाबाद से चोरी की गयी थी तथा जिस पर इनके द्वारा पुलिस लिखा गया है जिससे इनके द्वारा विभिन्न राज्यो मे कई लूटें की गयी है,  जिनकी जानकारी की जा रही है। अभियुक्तो की  निशादेही पर थाना बरसाना में की गई लूटों से सम्बन्धित मोटर साइकिल व 3500 रुपये भी बरामद किये गये।  

Read More

वृन्दावन(जहीर आलम)। हरियाली तीज पर्व पर विश्व विख्यात ठाकुर बांके बिहारी में मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। ठाकुर बाँके बिहारी ने स्वर्ण रजत हिंडोले में विराजमान होकर भक्तो को दर्शन दिये। इस बार खास बात यह थी कि डेढ़ दसक बाद आज सुबह के समय में भी स्वर्ण रजत झूला  डाला गया। इस अनुपम छवि को निहार कर भक्तगणों की खुसी का ठिकाना न रहा। अपने आराध्य की मनमोहक छवि निहार कर श्रद्धालु भक्त भाव विभोर दिखाई दिये। इससे पूर्व सुबह तड़के ही दूर दराज से आये भक्तो की मंदिर प्रांगण में भारी भीड़ दिखाई दी। हरियाली तीज पर ठाकुर जी को गर्भ गृह से जगमोहन में स्वर्ण रजत हिंडोले में विराजमान कराया गया। सुबह 7:45 पर जैसे ही भगवान ने भक्तो को दर्शन दिए। सम्पूर्ण मंदिर परिसर ठाकुर जी के उद्घोशों से गुंजायमान हो उठा। गौरतलब है कि हरियाली तीज के पर्व का तीर्थ नगरी वृंदावन में विशेष महत्व है। इस दिन यहां सभी प्रमुख मंदिरों में विराजमान ठाकुर जी को झूला झुलाने की परंपरा है। मान्यता अनुसार इस दिन पहली बार वृंदावन की  पवित्र धरा पर भगवान श्री कृष्ण ने  राधा संग झूला झूलने का आनंद लिया था। तब से लेकर आज तक  वृंदावन के सभी प्रमुख मंदिरों में उसी परंपरा का पूरी आस्था के साथ निर्वहन किया जा रहा है। 32 फुट चौड़े और 12 फुट ऊंचे सोने एवं चांदी से निर्मित इस विशाल  झूले में बांके बिहारी झूलन उत्सव का आनंद लेते हैं। और उनके दोनों तरफ खड़ी सखियां उन्हें झूला झुलाती हैं। हरियाली तीज के मौके पर  हरे रंग को  महत्व को देखते हुए  ठाकुर जी को हरे रंग की विशेष  पोशाक धारण कराई गई। इतना ही नहीं सेवायतों ने भी  हरे रंग की पोशाक पहनी हुई थी । हरियाली तीज पर्व को लेकर ठाकुर जी को घेवर का भोग अर्पित किया गया। भक्त गण अपने आराध्य की एक झलक पाने को लालायित दिखाई दिये। भक्तो ने ठाकुर जी के दर्शन कर परिवार में शुखशांति की कामना की। बाँके बिहारी  मंदिर में ठाकुर जी के स्वर्ण रजत हिंडोला दर्शन का क्रम देर रात तक चलता रहा।  इधर बाहर से आये श्रद्धालु प्रभु भक्ति में ओतप्रोत नजर आये। वही सावन के गीतों पर महिला श्रद्धालु थिरककर झूमती नजर आयी। डेढ़ दसक बाद सुबह हिंडोला दर्शन कर महिला श्रद्धालु ने अपनी अनुभूति व्यक्त की । हरयाली तीज पर बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधार्थ आर.एस.एस के कार्यकर्ता मंदिर जाने वाले मार्गो पर मुस्तैद दिखाई दिये। जो श्रद्धालुओ को लगातार चलते रहने की सलाह देकर व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।     भारी रहा भीड़ का दबाव -;   आस्था की नगरी वृन्दावन में  मंगलवार को हरियाली तीज पर्व के अवसर पर स्वर्ण  हिंडोला दर्शन को आस पास के अलावा अन्य प्रदेशों से भारी संख्या में श्रद्धालु भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। मंदिर के प्रवेश मार्गो से लेकर हर तरफ भीड़ का दबाव दिखाई दिया। भीड़ को कंट्रोल करने में पुलिस कर्मियों के पसीने छूटते नजर आये। भीड़ का खास दबाव सुबह के वक्त दिखाई दिया।       दर्शनों को वन वे रही व्यवस्था    तीर्थ नगरी में खास पर्वो की तरह हरयाली तीज पर भी  भीड़ के दबाव को देखते हुए मंदिर प्रबंधन ने मंदिर में दर्शनों को वनवे व्यस्था लागू की। श्रद्धालुओ को दर्शन के लिए 2 न.और 3 नंबर द्वार से प्रवेश कराया गया। वही गेट न.1 और गेट नंबर  4 से निकास कराया गया। श्रद्धालुओ की सुविधार्थ मंदिर प्रबंधन ने बेहतर इंतजाम किए।   चाक चौबंद रही प्रशासन की व्यवस्था    हरियाली तीज पर्व पर बाहर से आने वाले श्रद्धालु भक्तो की सुरक्षा को प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए। नगर के प्रवेश मार्गो से लेकर शहर भर में पुलिस के जवान मुस्तैद दिखाई दिये। सुरक्षा की द्रष्टि से पूरे क्षेत्र को 3 जॉन व 10 सेक्टर में बांटकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गये।   अंतरराष्ट्रीय राजमार्ग से आने वाले वाहनों को रुक्मणि बिहार स्थित मल्टी स्पेसल पार्किंग में रोका गया। वही यमुना एक्सप्रेसवे से आने वाले वाहनों को सौसय्या अस्पताल के सामने पार्क कराया गया। नगर में 82 पॉइंट पर सुरक्षा कर्मी तैनात रहे। भारी पुलिस बल के बीच स्थित सामान्य नजर आयी।

Read More

मथुरा(सतपाल सिंह)। नौहझील थाना क्षेत्र अंतर्गत यमुना एक्सप्रेस-वे पर आज टायर फटने से अर्टिगा कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराते हुए दूसरी ओर पलट गई। जिससे उसमें सवार महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। जिनमें दो की स्थिति नाजुक बताई जा रही है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार  थाना नौहझील क्षेत्र अंतर्गत यमुना एक्सप्रेस-वे के माइलस्टोन 72 के समीप आज दोपहर नोएडा से आगरा जा रही अर्टिंगा कार का टायर फट गया, जिससे वह अनियत्रित होते हुए डिवाइडर से टकराते हुए दूसरी ओर साइड में जाकर पलट गई। कार में सवार महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची नौहझील पुलिस एवं एक्सप्रेस-वे के सुरक्षाकर्मियों ने घायलों को उपचार हेतु भेजा, बताया जा रहा है कि इनमें दो की हालत चिंताजनक बनी हुई है।   

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More