BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

पुलिस ने शातिर लुटेरों को दबोचा

पुलिस ने शातिर लुटेरों को दबोचामथुरा(सतपाल सिंह)। जिले की स्वाट टीम एवं कोसी पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान तीन शातिर अंतर्राज्यीय वाहन लुटेरों को कोसी थाना क्षेत्र के हताना मोड़ के समीप से बीतीरात गिरफ्तार किया है। जिन्हें एसएसपी के समक्ष पेश करते हुए जेल भेजा गया है। 

पुलिस लाइन स्थित सभागार में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने पत्रकारों को घटना की जानकारी देते हुए बताया कि 26 जुलाई को नंन्दगाँव रोड से रात्रि के समय तीन बदमाशो ने तमंचा दिखाकर स्विफ्ट डिजायर गाडी न. डीएल 1 सी 9959  लूटी थी। बीतीरात तीन बदमाश उसी गाडी में होडल की तरफ से आ रहे है जो किसी घटना को करने की फिराक मे हैं। यह बदमाश हताना मोड से हताना की तरफ जा सकते हैं। कोसी एवं स्वाट पुलिस सरकारी गाडी व प्राइवेट वाहन से रवाना होकर हताना कट पर पहुंचे और एनएच-2 हताना कट पर बैरियर लगाकर संघन चैकिग करने लगे। कुछ देर बाद होडल की तरफ  से एक सफेद स्विफ्ट डिजायर गाड़ी आती दिखायी दी तो टार्च की रोशनी डालकर रुकने का इशारा करते हुए नम्बर प्लेट देखी तो अगली नम्बर प्लेट पर डीएल 1 सीएन 9959 लिखा दिखाई दिया। चैकिग प्वाइट से करीब 30 कदम दूरी पर गाडी के ड्राइवर ने अचानक गाडी रोककर गाडी को पीछे मोडऩे का प्रयास किया। हम पुलिस वाले गाडी की तरफ  दोडे तो गाड़ी की पिछली सीट पर बैठे व्यक्ति ने गाड़ी की पिछली बायी खिड़की खोलकर जान से मारने की नियत से पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया, जिससे हम पुलिसवाले बाल बाल बचे। सिखाये गये तरीको का प्रयोग कर एक बारगी दविश देकर घेर कर पकड लिया। 

एसएसपी ने बताया कि पकड़े गए महेश पुत्र कालीचरन जाति ठाकुर निवासी ग्राम बेरी थाना फरह, जिसके कब्जे से 1 अवैध तमंचा 315 बोर मय 1 कारतूस 315 बोर, मुन्ना पुत्र हरीश ठाकुर निवासी ग्राम लिखी थाना हसनपुर जिला पलवल हरियाणा जिसके कब्जे  से  1 अदद तमंचा 315 बोर मय 2 जिन्दा कारतूस 315 बोर, विष्णु पुत्र रामसिह ठाकुर निवासी मोहल्ला बसेडा जैत थाना वृन्दावन है। अभियुक्त गण के कब्जे से लूटी गयी गाडी स्विफ्ट गाडी न0 डीएल 1 सी 9959  बरामद हुई। पूछताछ की गयी तो लुटेरों ने बताया कि हम लोग परिवार के भरण पोषण के लिये अवैध असलाह से डरा धमका कर भय पैदा कर धन अर्जित करने के लिये अपराध  करते हैं और उपरोक्त तीनों अभियुक्तगण ने विभिन्न थाना क्षेत्रो में हुई अनेको लूटो का इकबाल किया है तथा इनके द्वारा हरियाणा में भी कई लूट की घटनाए की गयी हैं। ये लोग भय दिखाकर नगदी लूटते थे तथा वादी को डराकर भगा देते थे, जिनमे से कुछ घटनाओं की सूचना थानों पर प्राप्त नही हुई है। साथ ही इनके कब्जे से लूट मे प्रयोग की गयी मोटर साइकिल अपाचे जो इनके द्वारा फरीदाबाद से चोरी की गयी थी तथा जिस पर इनके द्वारा पुलिस लिखा गया है जिससे इनके द्वारा विभिन्न राज्यो मे कई लूटें की गयी है,  जिनकी जानकारी की जा रही है। अभियुक्तो की  निशादेही पर थाना बरसाना में की गई लूटों से सम्बन्धित मोटर साइकिल व 3500 रुपये भी बरामद किये गये।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More