BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

स्वतंत्रता दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रमो की प्रस्तुति ने मोहा मन

स्वतंत्रता दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रमो की प्रस्तुति ने मोहा मनवृन्दावन(जहीर आलम)। पुरे देश में स्वतंत्रता दिवस की धूम मची हुई है। देश में आज़ादी के इस पर्व को बड़े ही उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। वही वृन्दावन में भी आज जश्ने आजादी की खुमारी हर ओर दिखाई दी। आज़ादी के इस राष्ट्रीय उत्सव को मानाने के लिए शिक्षण संस्थानों में विशेष तैयारी कर। ध्वजा रोहण किया गया। स्वतंत्रता दिवस की 72 वीं वर्ष गांठ के अवसर पर नगर के गोविंद घेरा स्थित गोविंद देव पब्लिक स्कूल में जश्ने आजादी पर्व विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं ध्वजा रोहन कर मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भागवत प्रवक्ता मृदुलकान्त शास्त्री ने मां भारती एवं मां शारदे के चित्रपट के समक्ष दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण कर किया गया। वही मुख्य अतिथि एव विद्यालय के प्रधानचार्य राघव भारद्वाज के द्वारा ध्वजा रोहण कर राष्ट्र गान गाया गया।

तत्पश्चात विद्यालय के छात्र छात्राओं के द्वारा विभिन्न देश भक्ति के गीत एव भजनों की धुन पर मनमोहक प्रस्तुति दी गयी। विद्यालय के बच्चों की अद्भुत प्रस्तुति ने मौजूद अभिभावकों और दर्शको को मंत्र मुग्द कर दिया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य राघव भारद्वाज, मृदुल कांत शास्त्री ,पवन शुक्ला ,शरद शर्मा , हितेंद्र सिंह, अभिषेक सक्सेना, राहुल वर्मा, चेतना वर्य, मंजू शर्मा, कल्पना शर्मा, संयोगिता शर्मा, सरिता बंसल, शमा अग्रवाल, रंजना बंसल, रंजना मालिक, राधा शर्मा, पूजा शर्मा, साहिल एवं स्कूल के सभी अध्यापक उपस्थित रहे। इधर गोविंद कुंड स्थित श्री कृष्ण शिक्षा पीठ विद्यालय में भी स्वतंत्रता दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गए।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि वरिष्ठ शिक्षाविद परमानंद गुप्त के द्वारा मा भारती के चित्रपट के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। आजादी के पर्व पर छोटे छोटे बच्चों ने वंदेमातरम गाया। तो वही छात्राओं के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति ने श्रोताओं की जमकर तालिया बटोरी।

कार्यक्रम के संबंध में वरिष्ठ शिक्षाविद परमानंद गुप्त ने विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित भव्य कार्यक्रम पर विद्यालय के शिक्षकों और प्रबंधकों का आभार व्यक्त किया। प्रधानचार्य इंद्रपाल शर्मा, पूजा, रेखा, अतुल, अनुपम, विजय, संत आदि शिक्षक एव शिक्षिकाएं मौजूद रही।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More