देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
वृन्दावन(जहीर आलम)। राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी के आह्वान पर आज नगर के रालोद कार्यकर्ताओं ने बड़े बगीचे स्थित विद्युत कार्यालय का घेराव कर जोरदार नारेबाजी की। वही विभिन्न मांगों को लेकर राज्यपाल के नाम एसडीओ को एक ज्ञापन सौंपा।
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में विधुत दरों में भारी वृद्धि के बाद रालोद कार्यकर्ताओ में आक्रोश व्याप्त है। लगातार जनपद भर के मुख्यालयों पर विद्युत दरों को कम करने की मांग की जाती रही है। रालोद कार्यकर्ताओ ने विभिन्न जनपदों के मुख्यालय पर सरकार को विधुत दरों की वृद्धि को लेकर चेताया था। लेकिन प्रदेश सरकार द्वारा 40 दिन बीत जाने के बाद भी राष्ट्रीय लोक दल की मांगों पर गौर ना करने से गुस्साये जयंत चौधरी के आह्वान पर आज कार्यकर्ताओ ने जनपद व तहसील स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया गया। इसी क्रम में वृन्दावन में भी रालोद नगर अध्यक्ष बॉबी अग्रवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विद्युत उपभोक्ताओं के लगातार शोषण पर विद्युत कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर कार्यालय का घेराव किया। इससे पूर्व नगर अध्यक्ष बॉबी अग्रवाल कार्यकर्ताओं के साथ पैदल मार्च करते हुए बड़े बगीचे स्थित विद्युत वितरण खंड द्वितीय कार्यालय पर पहुंचे। इस दौरान रालोद कार्यकर्ताओं ने सरकार के विरोध में जोरदार नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने काफी देर नारेबाजी करने के बाद राज्यपाल के नाम एसडीओ हाकिम सिंह को 6 सूत्रीय मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। नगर अध्यक्ष बॉबी अग्रवाल ने कहा कि आज विद्युत विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार के कारण आम लोगों का जीना दुश्वार हो चुका है लोगों के अनाप शनाप बिजली के बिल आ रहे हैं। जिस कारण जनता त्रस्त है। उन्होंने कहा कि वह जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। अगर व्यवस्थाएं नहीं सुधारी गई तो वह जनता के साथ सड़कों पर आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस अवसर पर राजकुमार अग्रवाल कपड़े वाले, मोनू शर्मा, गौरव सैनी, श्याम कुशवाहा, सरफराज अब्बासी, देवा स्वामी, करण चौधरी, भोला सैनी, सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे













Related Items
किसान सम्मान यात्रा से रालोद ने फूंका बिगुल
MATHURA : ठाकुर जानकी वल्लभ लाल का धूमधाम से मनाया अन्नकूट महोत्सव
MATHURA : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज आएंगे मथुरा