BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

नगर निगम अधिकारियों ने ध्वजारोहण कर स्वच्छ्ता की दिलाई शपथ

शपथ

वृन्दावन(जहीर आलम)।  तीर्थ नगरी वृंदावन में बुधवार को स्वतंत्रता दिवस की धूम रही। सड़कों से लेकर बाजारों तक हर क्षेत्र देश भावना से ओतप्रोत नजर आया। यूं तो नगर में स्वाधीनता दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये। लेकिन इसकी शुरुआत हुई कांग्रेश की प्रभात फेरी से। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैंड बाजो के मध्य नगर में प्रभात फेरी निकाली। प्रभात फेरी आजाद मैदान से शुरू होकर नगर के विभिन्न क्षेत्रों मे होती हुई पुनः नगर के आजाद मैदान पर सम्पन्न हुई । कांग्रेशी बैंड बाजो की धुन पर हाथों में तिरंगा लिए देश भक्ति के नारे लगाते चल रहे थे। कांग्रेसियों ने गांधी पार्क में स्वतंत्रता  संग्राम सेनानियों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आजाद मैदान पर ध्वजारोहण किया ।   कांग्रेस नगर अध्यक्ष नूतन बिहारी पारीक, प्रमोद खंडेलवाल, मोहनलाल शर्मा, शशिकांत सारस्वत, ठाकुर लीलाधर सिंह, पूजा शर्मा, घनश्याम चौधरी, पुरुषोत्तम सैनी, शत्रुघ्न शर्मा, अयूब खान, शाहरुख खान, कृष्णा गोस्वामी, अश्विनी एडवोकेट, राहुल अमीन, बाबू खान, सुलेमान, महेश गौतम, पुरुषोत्तम शर्मा, श्रीकांत भंवरे आनंद आचार्य, आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

 

इधर  स्वतंत्रता दिवस की 72 वीं वर्षगांठ पर मथुरा वृंदावन नगर निगम के संयुक्त नगर आयुक्त सतेंद्र कुमार तिवारी ने  निगम कार्यालय के मुख्य द्वार पर ध्वजारोहण कर छात्र छात्राओं को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। सुबह  नगर निगम कार्यालय के मुख्य द्वार पर नगर के पार्षद एवं कर्मचारी एकत्रित हुए । वही संयुक्त  नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार तिवारी ने ध्वजारोहण कर हजारीमल सोमानी इंटर कॉलेज एवं नगर निगम बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। इससे पूर्व  कार्यक्रम में मौजूद एनसीसी  के छात्र एवं गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं ने राष्ट्रगान के साथ देशभक्ति के गीत की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर नगर निगम के अधीक्षक आशुतोष गुप्ता, पार्षद राधाकृष्ण पाठक, मुन्ना लाल निषाद, हेमंत भारती, रसिक बल्लभ नागार्च, पवन यादव ,मुकेश शर्मा, दिनेश गौतम, श्री गोपाल वशिष्ठ, गोपाल शर्मा , हबीब अब्बासी, इब्राहिम, राजू, के अलावा अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More