देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
वृन्दावन(जहीर आलम)। हरियाली तीज पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन ने आज सोमवार को फोगला आश्रम में एक ब्रीफ़िंग आयोजित की। जिसमें शासन प्रशासन के आला अधिकारियों समेत सैकडो पुलिसकर्मियों ने भी भाग लिया । ब्रीफ़िंग के दौरान एसएसपी बबलू कुमार ने पुलिस कंर्मियों को अनुशासन का पाठ पढ़ाते हुए बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं से सुलभ व्यवहार कर अपने कार्य को अंजाम देने की नसीहत की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने पुलिस कर्मियों को बाँके बिहारी मंदिर में व्यवस्था बनाने में भक्तो के प्रवेश से लेकर बाहर निकलने तक भीड़ के दबाव को हैंडल करने के टिप्स भी दिए। वही एसपी सिटी श्रवण कुमार सिंह ने भी पुलिस अधिकारी व कमर्चारियों को अपने तय पॉइंट के बारे में बताया। एसएसपी ने बताया कि हरयाली तीज के पर्व पर बाहर से आने वाले श्रद्धालुओ की भीड़ को देखते हुए चाक चौबंद इंतजामात किये गये हैं। सुरक्षा की दृष्टि से वृन्दावन को 10 सेक्टर व 3 जोन विभाजित किया गया है। इस दौरान 3 एडिशनल , 8 सीओ, 20 एस.एच.ओ 74 एसआई , 457 कांस्टेबल, 18 महिला कांस्टेबल, 30 ट्रैफिक पुलिस कांस्टेबल, 25 महिला होमगार्ड के अलावा एक कंपनी पीएसी अग्निशमन वाहन व 20 अतिरिक्त चेतक तैनात रहेंगी । गौरतलब है कि गौरतलब है कि हरयाली तीज के पर्व पर ठाकुर बाँके बिहारी स्वर्ण रजत हिंडोले में विराजित होकर भक्तो को दर्शन देते हैं। इस खास अवसर पर अपने आराध्य की झलक पाने को श्रद्धालु दूर दराज क्षेत्रों से वृन्दावन आते हैं। इस अवसर पर एसपी सिटी श्रवण कुमार, सीओ सदर राकेश सिंह, कोतवाली प्रभारी रामपाल सिंह भाटी, एसएसआई अवदेश जादौन, सीओ सिटी ,एसपी ट्रैफिक, एसडीएम सदर क्रांति शेखर सिंह, सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे.













Related Items
क्या नक्सलवाद की बारूद भरी राह पुलिस की गोलियों से थमी, या विकास की रोशनी से?
मादक पदार्थों पर डबल अटैक: बाड़मेर में दो थानों की पुलिस ने MD और स्मैक तस्करों को दबोचा
उदयपुर में होटल गणेश पर पुलिस का छापा, रेव पार्टी और देह व्यापार के शक में 50 से ज्यादा युवक-युवतियां डिटेन