देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreवृन्दावन(जहीर आलम)। थाना वृंदावन के अंतर्गत नगला सुरीर क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर घर लौटते युवक को बाइक सवारों ने गोली मारकर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को नयति अस्पताल में भर्ती कराया है। जानकारी के अनुसार बाबूगढ़ सकरा के समीप हनुमानगढ़ी निवासी सुरेश पुत्र पृथ्थी के परिजनों का कन्हैया पक्ष के लोगों से पुराना विवाद चला आ रहा है। रविवार की शाम लगभग 7:30 बजे सुरेश बाजार से घरेलू सामान खरीद कर अपनी बाइक से गांव लौट रहा था। की तभी नगला सुरीर के समीप पोखर के पास पीछे से आये कन्हैया ,अमीरा , प्रकाश एवं गोपी ने बाइक बराबर में लाकर सुरेश पर फायर झोंकना शुरू कर दिया। जिसमे एक गोली सुरेश के छाती के पास लगी। गोली लगते ही सुरेश लहूलुहान होकर गिर गया। पीछे से आ रहे चचेरे भाई लख्खो ने शोर मचा दिया। शोर सुन आरोपी फायर करते हुए भाग खड़े हुए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को नयति अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना पर सीओ सदर राकेश सिंह भी मौके पर पहुंच गए । सीओ सदर राकेश सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पुरानी रंजिश का लग रहा है। मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। घटना के संबंध में घायल सुरेश के चचेरे भाई लख्खो ने अपने ही गांव के 4 नामजदों के विरुद्ध जानलेवा हमले के आरोप 307 में मुकदमा दर्ज कराया है। इधर पुलिस ने हमले के एक आरोपी कन्हैया को हिरासत में लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच शुरू करदी है।













Related Items
सुधार का ढोंग या मजदूरों के अधिकारों पर एक चुपचाप हमला?
उदयपुर में होटल गणेश पर पुलिस का छापा, रेव पार्टी और देह व्यापार के शक में 50 से ज्यादा युवक-युवतियां डिटेन
शिवसेना हिंदू सिख विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष के घर पर पेट्रोल बम से हमला, CCTV में कैद हुए आरोपी