BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

लिफाफा गैंग के पांच सदस्य गिरफ्तार

एसएसपी बबलू कुमार पत्रकारों को पांचों बदमाशों द्वारा की गई लूटों के बारे में अवगत कराते हुए
मथुरा(सतपाल सिंह)। जिले की जैंत पुलिस एवं सर्विलांस तथा स्वाट टीम ने बीतीरात मुठभेड़ के दौरान लिफाफा गैंग के पांच सदस्यों को एक लाख उनाचस हजार रूपए के साथ गिरफ्तार किया है। इस गैंग के सदस्यों ने छह लूटों को पूर्व में अंजाम दिया था। पुलिस ने मंगलवार इन्हें एसएसपी के समक्ष पेश किया है, एसएसपी ने पुलिस टीम को 20 हजार का ईनाम देने की घोषणा की है। 
एसएसपी के आदेशनुसार अपराधियों की धड़पकड़ अभियान के क्रम में प्र0नि0 रामपाल सिंह, उ0नि0 राकेश कुमार प्रभारी सर्विलांस, उ0नि0 राजीव कुमार चौकी प्रभारी जैत, उ0नि0 सुल्तान सिंह स्वाट टीम, उ0नि0 नरेन्द्र कुमार, उ0नि0 पविन्द्र कुमार, मय हमराह कर्मचारी गण के बीतीरात मुखबिर की सूचना पर सनसिटी गेट के पास एनएच-2 पर चैकिंग के दौरान हुयी पुलिस मुठभेड में शिव कुमार पुत्र उमेश चन्द निवासी बृहमपुरी थाना इस्मानपुर नई दिल्ली, आनन्द वर्मा पुत्र उमेश वर्मा निवासी थाना रामपुरा जिला रेवाडी हरियाणा, सुरेन्द्र पुत्र मुन्शीराम निवासी कुजौता थाना कोटपुतली जिला जयपुर राजस्थान, दीपक वर्मा पुत्र निवास वर्मा निवासी थाना इस्मानपुर जिला नई दिल्ली, मोहन पुत्र मुन्शीराम निवासी कुजौता थाना कोटपुतली जिला जयपुर राजस्थान एक तमंचा 315 बोर व एक तमंचा 315 बोर बन्दूक नूमा व चार कारतूस जिन्दा व दो खोखा कारतूस व एक सफारी गाडी रंग सफेद बिना नम्बर के गिरफ्तार किया गया। 
मंगलवार आयोजित की गई प्रेसवार्ता में एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि ये लिफाफा गैंग के सदस्य है जो अलग- अलग स्थानो पर अलग अलग साथियो के साथ कई लूट की घटनाओं को अंजाम देते हैं। 05अगस्त को इन्हीं पांचो व्यक्तियों ने इसी सफारी गाडी मे सवार होकर एक व्यक्ति को भरतपुर तिराहे से आगरा जाने के बहाने बैठाकर उससे 117000/-रुपये नगद लूट लिये थे तथा मारपीट कर एटीएम पिन पूछकर 25000 रुपये निकाल लिये थे तथा दो मोबाइल लूट लिये थे तथा उस व्यक्ति को एनएच-2 सन सिटी गैट के पास गाडी से उतार कर मथुरा की तरफ चले गये थे। इसी प्रकार इसी गैंग ने 22 नवम्बर 17 को इसी गाडी से एक व्यक्ति को रिफाइनरी गेट दो से बैठाकर उससे 172000/-रुपये लूट लिये थे तथा 20 मार्च18 को बाद गांव रेलवे पुल के नीचे से एक अपाचे बाइक पर सवार होकर एक स्कूटी सवार से एक मोबाइल व एक स्कूटी व दवाई से भरे बैग लूट लिया था जिसमे स्कूटी को राह चलते एक व्यक्ति को बैच दी थी। 10जून18 को सुबह के समय बुलैरो गाडी मे सवार होकर एक व्यक्ति को मंडी चौराहे से बैठाकर उसकी जैब से एक लाख रुपये चुरा लिये थे तथा बहाना बनाकर बाजना पुल के पास छोड दिया था, इसी तरह 25जून18 को एक व्यक्ति को नरौली चौराहे से बुलेरो कार मे बैठाकर उस व्यक्ति से 16000 रु0 नगद व दो एटीएम से 40000-40000 रुपये पिन कोड पूछकर निकाल लिये थे। एसएसपी ने बताया कि इनके कब्जे एक लाख 49 हजार रूपए नगद बरामद हुए हैं। जिन्हें जेल भेजा जा रहा है। 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More