वृन्दावन(जहीर आलम)। रंगजी चौकी के अंतर्गत राधारमण जी मंदिर के समीप चोरो ने गोपीनाथ बाजार उप डाकघर के ताले चटका दिए। गनीमत रही चोर सिर्फ ताले ही तोड़ सके। डाकघर से कोई सामान चोरी नही हुआ। घटना को लेकर डाकपाल ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। जानकारी के अनुसार ठाकुर राधारमण जी मंदिर के समीप स्थित गोपीनाथ बाजार उप डाकघर में चोरो ने सेंध मारी कर ताले चटका दिये। डाक पाल राजाराम के अनुसार 7 और 8 अगस्त की अर्द्धरात्रि में पोस्ट ऑफिस के बाहर लगे मुख्य ताले को चोरों ने चटका दिया। गनीमत रही चोर कुछ भी न चुरा सके। डाकपाल को घटना की जानकारी तब हुई जब वह रोज की तरह पोस्ट ऑफिस के लिए आये थे। घटना को लेकर डाकपाल राजाराम ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
Read MoreBREAKING NEWS












