BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

बाल अधिकारों के प्रति छात्र छात्राओं को किया जागरूक

बाल अधिकारों के प्रति छात्र छात्राओं को किया जागरूकवृन्दावन(जहीर आलम)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं श्री वृंदावन बाल विकास परिषद के संयुक्त तत्वावधान में छत्र छात्राओं  को बाल एवं यौन अपराधों को लेकर जागरूक किया। 
 श्याम वाटिका स्थित के. आर मेमोरियल पब्लिक स्कूल में गुरुवार को आयोजित विधिक साक्षरता व जागरूक अभियान विधि की पाठशाला का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण  के सचिव जहेंद्र पाल सिंह ने कहा कि जिस तरह से समाज में बाल एवं यौन अपराधों को लेकर तेजी आई है, वह हमारे लिए चिंता का विषय है। यदि इन अपराधों पर अंकुश नहीं लगा तो यह स्थिति समाज एवं राष्ट्र के लिए घातक सिद्ध होगी। संयोजिका प्रतिभा शर्मा ने कहा कि अपराधों से बचाव का सबसे सरल तरीका जागरूकता है, यदि हम लोग अपराध और अपराधी दोनों को लेकर जागरूक रहेंगे तो कोई भी हमारा उत्पीड़न नहीं कर सकता है। इस अवसर पर उदयराम बघेल, मेघ श्याम वार्ष्णेय, मृदुल श्याम शर्मा, इंदर सिंह, अंकित वार्ष्णेय, दिलीप सिंह, विष्णु गोला, शैलेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More