BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

अमरनाथ यात्रा : अलग-अलग कारणों से 3 यात्रियों की मौत

अमरनाथ यात्रा :  अलग-अलग कारणों से 3 यात्रियों की मौतश्रीनगर। अमरनाथ यात्रा पर जा रहे तीन यात्रियों की मंगलवार को यहां अलग-अलग कारणों से मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि उत्तर कश्मीर के बलटाल शिविर में आंध्र प्रदेश की थोटा रधनाम (75) की हृदयाघात से मौत हो गई।

 

बलटाल से ट्रैकिंग कर पवित्र गुफा जाते समय एक पत्थर से टकराने के बाद उत्तराखंड निवासी पुष्कर को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां मंगलवार को अस्पताल में उनकी मौत हो गई। 

पुलिस ने बताया कि बलटाल से ट्रैकिंग कर जा रहे आंध्र प्रदेश के राधाकृष्ण शास्त्री (65) की भी हृदयाघात से मौत हो गई।

 

इससे पहले सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक कर्मी, एक स्थानीय सहायक और दूसरे राज्य के एक स्वयंसेवी की भी यात्रा के दौरान प्राकृतिक कारणों से मौत हो चुकी है। मंगलवार को तीन लोगों की मौत होने के साथ अमरनाथ यात्रा के दौरान जान गंवाने वालों की संख्या छह हो गई है।

 

 

साभार-khaskhabar.com

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More