BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

विधुत कर्मी पर खुद को सरकारी कर्मचारी बताकर रुपये ऐंठने का आरोप

 विधुत कर्मी पर खुद को सरकारी कर्मचारी बताकर रुपये ऐंठने का आरोप

वृन्दावन(जहीर आलम)। ऊर्जा मंत्री के क्षेत्र में विद्युत विभाग के कर्मचारी पर अवैध वसूली का मामला प्रकाश में आया है। महिला के अनुसार आरोपी ने खुद को सरकारी कर्मचारी बताकर 15 हजार रूपये ऐंठ लिए। चार महीने गुजर जाने के बाद भी ना ही पीड़ित को रसीद दी ना ही बिल सही किया गया। गुरुवार को जब जेई के साथ विभाग की टीम कनेक्शन काटने पहुंची तो हंगामा हो गया। सूचना पर पहुंची डायल 100 की पीआरवी दोनो को थाने ले आयी। जहा महिला ने विभागीय अधिकारियों से आरोपी कर्मचारी को बुलाने की मांग की। जानकारी के अनुसार मामला वृंदावन के ग्राम राजपुर का है दरअसल गांव की सर्वेश पत्नी बनवारी ने बताया कि 4 महीने पूर्व उन्हें विभाग की ओर से लगभग 22 हजार रु का बिल मिला था। महिला के अनुसार बनवारी नामक व्यक्ति ने खुद को विद्युत विभाग का सरकारी कर्मचारी बताते हुए उनसे बिल सही कराने के नाम पर 15 हजार रु लिए। 4 माह बीत जाने के बाद भी ना ही बनवारी ने कोई रसीद दी ना ही महिला का कोई बिल फाइनल कराया। जिसके बाद गुरुवार को विद्युत विभाग के जेई व्यास मुनि कर्मचारियों के साथ ग्राम राजपुर पहुंचे। और 9 महीने का 52 हजार रूपये का बकाया बिल बताकर कनेक्शन काटने लगे। पीड़ित महिला ने कर्मचारियों से कहा कि बनवारी नामक सरकारी कर्मचारी 4 महीने पहले उनसे 15 हजार ले जा चुका है। लेकिन विभाग के कर्मचारी कनेक्शन काटने पर उतारू थे। तो वही महिला बनवारी को बुलाने की मांग करती रही। इसी बात पर महिला व विद्युत कर्मियों के बीच नोकझोक भी हुई। महिला ने विधुत कर्मियों को फर्जी कर्मचारी समझ बाइक की चाबी निकाल ली और सो नंबर पर अज्ञात लोगों के घर पर आने की सूचना दी। सूचना पर 100 डायल की पीआरवी 1921 दोनो पक्षो को थाने ले आयी। 

इधर महिला ने विभागीय अधिकारियों से बनवारी को बुलाकर पैसे दिलाने की मांग की। वही इस संबंध में जेई व्यास मुनि का कहना है कि जिसपर महिला आरोप लगा रही है वह मीटर लगाने का कार्य करता है। जब उनसे पूछा कि क्या है ऐसे कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी तो उन्होंने गोलमोल जवाब देते हुए मामले की जांच की जाने की बात कही। बताते चलेंकि की ऊर्जा मंत्री के क्षेत्र में अवैध वसूली का यह कोई पहला मामला नहीं है। गौरतलब है कि बड़े बगीचा स्थित विद्युत वितरण उपखंड कार्यालय पर बड़ी संख्या में अधिकारियों के साथ ऐसे लोगों का जमावड़ा लगा रहता है। जो ना तो संविदा कर्मी है और ना ही ठेका कर्मी। जिनका उद्देश्य सिर्फ भोले भाले लोगों से बिल सही कराने के नाम पर तो कभी किसी क्षेत्र में चेकिंग के नाम पर धन ऐंठना है। आलम यह हो गया है कि जनता वास्तविक विद्युत कर्मियों को भी वसूली करने वाला समझ रही है। राजपुर का मामला भी कुछ ऐसा ही था। जहां विधुत विभाग के वास्तविक अधिकारियो को इसी गलत फहमी का शिकार होना पड़ा।  विभागीय अधिकारियों को ऐसे फर्जी लोगो पर लगाम लगाने की जरूरत है।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More