देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा(सतपाल सिंह)। लगातार यातायात व्यवस्था को चुस्त दुरूस्त करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसके एवज में आज डीगगेट चौकी प्रभारी राजवीर ने 10 टैम्पों को सीज करते हुए आधा दर्जन चालान काट पुलिस राजस्व को लाभ पहुंचाया है। एसएसपी बबलू कुमार द्वारा जिलेभर में यातायात दुरूस्त करते के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन कुछ ऑटो चालक व ई रिक्शा चालक इस अभियान को पलीता लगाने से नहीं चूक रहे हैं। वे यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे है। बुधवार को थाना गोविन्द नगर की डीगगेट चौकी क्षेत्र में बेतरखीब खड़े ऑटो व ई-रिक्शों से जाम लग गया। तब पुलिस चौकी प्रभारी राजवीर सिंह द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे ऑटो के खिलाफ कार्यवाही शुरू की। इसमें 10 टैम्पों को सीज किया व आधा दर्जन से अधिक अन्य वाहनों के चालान काटे। चौकी प्रभारी की इस कार्यवाही से ऑटो व अन्य वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। जो रोड जाम दिखाई दे रहा था वह कुछ ही देकर में साफ सुथरा नजर आया।













Related Items
MATHURA : ठाकुर जानकी वल्लभ लाल का धूमधाम से मनाया अन्नकूट महोत्सव
MATHURA : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज आएंगे मथुरा
MATHURA : प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर अधिकारियों की दौड़ भाग जारी