BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

नवीन गर्भ निरोधक अंतरा व छाया का सीएचसी पर शुभारंभ

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौमुंहा पर अंतरा व छाया का शुभारंभ करते डॉ. संदीप चौधरी व अन्य।
मथुरा(सतपाल सिंह)।  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौमुंहा पर बुधवार को गर्भ निरोधक औषधि एवं इंजेक्शन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। चिकित्सा केंद्र प्रभारी संदीप चौधरी ने नवीन गर्भनिरोधक अंतरा व छाता का शुभारंभ किया। 
डॉ. चौधरी ने बताया कि जनसंख्या नियंत्रण के लिए गर्भ निरोधक छाया (टेबलेट) व अंतरा (इंजेक्शन) का शुभारंभ जनपद में चौमुंहा और फरह सीएचसी पर ही किया गया है। छाया टेबलेट का सप्ताह में दो बार सेवन करना पड़ता है, वहीं अंतरा इंजेक्शन सप्ताह में एक बार लगवाना पड़ता है। इससे तीन महीने तक गर्भधारण होने का कोई खतरा नहीं रहेगा। ये जनसंख्या नियंत्रण में काफी मददगार होंगे। इस मौके पर छह लाभार्थियों को इंजेक्शन लगाये गये। 55 लाभार्थियों को टेबलेट वितरित की गईं। इस मौके पर डॉ. नीतू मिरानी, रविंद्र सिसौदिया, एसके जड़िया, दीपक बिंदल, गौरव कुमार, नरेंद्र सिंह, कुंदन सिंह, सुरेश सिसौदिया, लकी राणा आदि मौजूद रहे।       
 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More