BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

फर्म पर लाखों की धोखाधडी का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

फर्म पर लाखों की धोखाधडी का आरोप, रिपोर्ट दर्ज
 
मथुरा(सतपाल सिंह)। मथुरा की एक फर्म ने नोयडा की फर्म पर लाखों रुपये की धाखाधड़ी का आरोप लगाया है, इस मामले में थाना हाइवे में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आरोपी ने पीड़ित को धमकाना शुरू कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस इस मामले में कार्यवाही नहीं कर रही है। शिकायत लेकर पीड़िता विनीता दीक्षित पत्नी आलोक दीक्षित निवासी 83 कुसुम वाटिका फेस-1 गोविंद नगर  एसएसपी बबलू कुमार से मिलीं और कार्यवाही की मांग की।  आलोक दीक्षित ने पुलिस कप्तान को बताया कि उनकी पत्नी विनीता दीक्षित की बीडी कम्यूनिकेशन नाम से एक फर्म है। उनकी फर्म कारोबार के संबंध में कुछ दिन पूर्व सनर्जी पर्सनल केयर के मालिक सनीपम घोष से जुड़ी थी। आलोक दीक्षित ने शिकायती पत्र में पुलिस कप्तान को बताया कि सनीपम घोष से उनकी फर्म के साथ धोखाधड़ी की है। इस संबंध में थाना हाइवे में 16 नवम्बर 2017 को 17 लाख रुपये की धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। धमकी दी और पुन: लगभग नौ लाख रुपये हड़पने की मंशा से चेक लगा दिये हालांकि आलोक दीक्षित ने ये चेक बैंक से पहले ही रद्द करा दिये थे। ओालक दीक्षित ने बताया कि सनीपम घोष नोयडा, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और उत्तराखण्ड में भी इस तरह की धोखाधड़ी कर चुका है। जब सनीपम घोष को यह पता चला कि उसकी धोखाधड़ी पकड़ी गई है और उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। व्यापारिक शर्तों के तहत दो चैक सनीपम घोष की कंपनी को दिये गये थे। इसके बाद सनीपम घोष से उसके ऊपर दबाव बनाना शुरू कर दिया कि वह अपना केस वापस ले अथवा वह उसे फंसा देगा। जब उसने केस वापस लेने से मना कर दिया तो उसकी पत्नी को जेल भेजने की धमकी दी गर्इं और बैंक में चैक लगा दिये। जबकि वह पहले ही बैंक में इन चैक को कैंसिल कर चुके थे इस लिए भुगतान नहीं हो सका, सनीपम घोष तभी से तरह तरह के षणयंत्र रच कर उन्हें और उनकी पत्नी को परेशान कर रहा है जबकि पुलिस इस मामले में कोई कार्यवाही नहीं कर रही है। 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More