देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा(पवन शर्मा)। थाना गोवर्धन क्षेत्र के अडीग रोड नहर के समीप चलते कैंटर में अचानक आग लग गई। कैंटर का संतुलन बिगड़ने से गड्ढे में गिर गया। कैंटर ड्राइवर ने चलते कैंटर से छलांग लगाते हुए अपनी जान बचा ली। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सीओ गोवर्धन मौके पर पहुंच गए। गुरूवार सुबह मथुरा से गोवर्धन की ओर जा रहे कैंटर सं. एचआर 38 के 3170 जैसे ही अड़ींग नहर के समीप पहुंचा ही था तो अचानक कैंटरन में से आग की लपटें निकलने लगी। आगर को देख ड्राइवर और क्लीनर ट्रक से भाग खड़े हुए जिससे कैंटर सड़क किनारे झाड़ियों के गड्ढे में जाकर पलट गया। कैंटर चालक नेत्रपाल आग लगते ही बाहर कूद अपनी जान बचाई। सूचना मिलते ही सीओ गोवर्धन जगदीश कालीरमन एडीएम नागेन्द्र सिंह थाना प्रभारी विनोद कुमार मयपुलिसबल के साथ पहुंच गए। इस घटना से मथुरा-गोवर्धन मार्ग काफी देर तक बाधित रहा। कैंटर से कूदा चालक नेत्रपाल ने बताया कि चलते कैंटर से एकाएक आग की लपटें उठने लगी थी, आग का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।













Related Items
MATHURA : ठाकुर जानकी वल्लभ लाल का धूमधाम से मनाया अन्नकूट महोत्सव
MATHURA : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज आएंगे मथुरा
MATHURA : प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर अधिकारियों की दौड़ भाग जारी