देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा(सतपाल सिंह)। 13 जुलाई को थाना शेरगढ़ के गांव विशम्भरा में हुई हत्या के मामले में फरार 15 हजार का ईनामी बदमाश को बीतीरात शेरगढ़ क्षेत्र के गांव स्थित एक मकान से उसे घेराबंदी करते हुए पकड़ कर आज एसएसपी के समक्ष पेश किया है तथा उसे न्यायालय में भी पेश करते हुए जेल भिजवाया है। पुलिस लाइन स्थित सभागार में एसपी सिटी श्रवण कुमार ने बताया कि थाना शेरगढ़ के विशम्भरा में 13 जुलाई को खुर्शीद नामक व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी, जिसकी हत्या में वांछित अपराधी जो कि 15 हजार का ईनामी है, उसे बीतीरात मुखबिर की सूचना पर थाना शेरगढ़ प्रभारी हरवेन्द्र मिश्रा ने विशम्भरा स्थित एक मकान से घेराबंदी करते हुए ईनामी शाकिर उर्फ नशेड़ी पुत्र रूद्दार गिरफ्तार कर लिया।
एसपी सिटी ने बताया कि इस ईनामी बदमाश के खिलाफ दर्जनों मुकद्में अलग-अलग थानों के अलावा आगरा में भी चल रहे है। इसकी काफी समय से पुलिस को तलाश थी। आज इसे जेल भेजने की कार्यवाही की जा रही है।













Related Items
मैक्सिको सिटी में शकीरा ने 4 लाख से ज्यादा लोगों के सामने फ्री कॉन्सर्ट कर रचा इतिहास
क्लब विश्व कप: मैनचेस्टर सिटी को हराकर क्वार्टर फाइनल में अल हिलाल
सिटी मजिस्ट्रेट ने होली गेट पर दलबल के साथ चलाया अभियान