BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

चार सालों में किसान को ठगा है केन्द्र व प्रदेश सरकार ने : जयंत चौधरी

मंच पर मौजूद रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी, उनके साथ है जिलाध्यक्ष कुं. नरेन्द्र सिंह
किसानों की सच्ची हितैषी रालोद के सिवा कोई दूसरी पार्टी नहीं : योगेश पचहरा 
 
मथुरा(सतपाल सिंह)। कस्बा राया में आज रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने किसानों का पक्ष लेते हुए जमकर केन्द्र व प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा की केन्द्र व प्रदेश सरकारें किसानों की विरोधी है, सिर्फ जुमले के अलावा लोगों को इस सरकार ने कुछ नहीं दिया। आज इन चार सालों में किसान अपने को ठगा सा मेहसूस कर रहा है। इससे पूर्व रालोद के कार्यकर्ता योगेश पचहरा ने रालोद उपाध्यक्ष का फूलमालाओं से स्वागत करते हुए कहा कि भाई-बहिनों किसानों की सच्ची हितैषी रालोद के सिवा कोई दूसरी नहीं है इसलिए आने वाले 2019 के चुनावों में रालोद के उपाध्यक्ष को पुनः सांसद बनाकर किसानों का विकास कराना है। 
शुक्रवार को श्रीचौधरी राया के कूम्हा में पोल खोल व धाबा बोल पार्टी के अभियान के तहत आयोजित जनसभा को संबोधित करने पहुंचे जहां उन्होंने केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को बिजली के बिलों में हुई बढ़ोत्तरी का हवाला देते हुए कहा कि किसानों को बिजली जब इतनी महंगी मिलेगी तो किसान भूखा मर जाएगा। इसका रालोद पुरजोर विरोध करते हुए बढ़े बिजली के बिलों को लेकर 13 अगस्त को प्रदेश के सभी बिजली घरों का घेराब कर किसानों के हाथों को मजबूत करते हुए आंदोलन व घिराब करेगा। आज किसानों की कोई समस्या का समाधान केन्द्र से लेकर प्रदेश सरकार नहीं करा पा रही है। यदि किसान किसी अधिकारी के पास जाते हैं वहां से भी कोई जबाव नहीं मिलता है। यह सरकार सिर्फ अधिकारियों के इशारे पर चल रही है। एसपी एसटी एक्ट पर उन्होंने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जब सुप्रीम कोर्ट ने इसके संबंध में आदेश जारी कर दिए तो उसमें संशोधन अध्यादेश लाकर सिर्फ वोटों की राजनीति पर उतार आई है। इससे एसपी एसटी को ई लाभ मिलने वाला नहीं है। सभा में रालोद जिलाध्यक्ष कु. नरेन्द्र सिंह के साथ योगेश पचहरा, डा. अशोक अग्रवाल, राजपाल भरंगर, आदि दर्जनों कार्यकर्ताओं ने रालोद के उपाध्यक्ष श्रीचौधरी का स्वागत किया। जनसभा को सुनने के लिए मथुरा ही नहीं बल्कि छाता, मांट, बलदेव, फरह आदि क्षेत्रों से हजारों की संख्या में लोकदल के कार्यकर्ता एवं किसान पहुंचे। 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More