देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा(सतपाल सिंह)। जनपद के थाना कोसीकलाँ पुलिस द्वारा बीतीरात मुठभेड़ के दौरान तीन नफर अभियुक्तों को फर्जी नम्बर प्लेट लगी इनोवा सहित अरूणाचल प्रदेश मार्का की 30 पेटी अंग्रेजी शराब सहित गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से एक तमंचा दो जिन्दा कारतूस भी बरामद हुए है। श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय मथुरा के निर्देशानुसार श्रीमान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय के दिशा निर्देशन मे श्रीमान क्षेत्राधिकारी छाता चन्द्रधर गौड, कोसी प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने अपने मयराह विनोद कुमार, उ0नि0 विपिन कुमार बीतीरात थाना कोसीकलां के द्वारा चैकिंग के दौरान एनएच-2 हताना कट अभियुक्त सोनू बाबरिया पुत्र रामप्रसाद निवासी नत्थी कालोनी कस्बा व थाना कोसकीलाँ, मोहन श्याम पुत्र भिक्की निवासी मौ0 तांगड़ा कस्बा व थाना कोसीकलाँ, सुन्दर सिंह पुत्र खूबीराम निवासी ग्राम लोहनी वनचारी थाना होडल जिला पलवल को रोका तो उन्होंने पुलिस पार्टी पर फायरिंग की पुलिस ने अपना बचाव करते हुए फायरिंग करते हुए उन्हें दबोच लिया। उनकी इनोवा कार फर्जी नम्बर प्लेट लगी की तलाशी ली तो उसमें 30 पेटी अरूणांचल प्रदेश की अंग्रेजी शराब मिली। उनके पास से एक तमंचा 315 बोर मय 03 जिन्दा कारतूस व एक खोखा कारतूस भी मिले है। पुलिस ने इन्हें आज जेल भेजा है।
थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि इन अभियुक्तों के खिलाफ थाने में मुकद्में चल रहे है, पुलिस को इनकी तलाश थी।













Related Items
क्या नक्सलवाद की बारूद भरी राह पुलिस की गोलियों से थमी, या विकास की रोशनी से?
डिजिटल रिश्तों की गिरफ्त में नई पीढ़ी
मादक पदार्थों पर डबल अटैक: बाड़मेर में दो थानों की पुलिस ने MD और स्मैक तस्करों को दबोचा