BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

समाज के अन्तिम पंक्ति में बैठे लोगों को लाभ दिलायें-प्रभारी मंत्री

प्रभारी मंत्री लाभार्थियों को सीधा प्रसारण दिखाते हुए
 
मथुरा(केके पाठक)। प्रदेश सरकार की ‘‘एक जनपद एक उत्पाद‘‘ योजना का मुख्य कार्यक्रम लखनऊ के इन्दिरागांधी प्रतिष्ठान में आयोजित किया गया जिसका सीधा प्रसारण स्क्रीन के माध्यम से कलेक्ट्रेट सभागार में लाभार्थियों को दिखाया गया। जनपद के प्रभारी मंत्री/पंचायतीराज मंत्री चैधरी भूपेन्द्र सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लाभार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि ओडीओपी वन डिस्ट्रिक वन प्रोडेक्ट प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है जिसके तहत जनपद में जो उत्पाद हैं उनका अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करते हुए सुलभ बाजार उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुटीर उद्योगों से बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार मिलता है, इसमें हम सभी का प्रयास होगा कि भविष्य में बेहतर बाजार गुणवत्ता के साथ उपलब्ध हो। जनपद के मुख्य उत्पाद सेनेटरी फिटिंग्स का जो सरकार द्वारा चयन किया गया है उसके तहत जनपद में आज 60-70 छोटी-बड़ी इकाइयां उपयोग के क्षेत्र में कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि जनपद स्तर पर 100 करोड़ ऋण वितरण सरकार की प्राथमिकता है। इस प्राथमिकता में ओडीओपी के माध्यम से प्रदेश भर के लोगों को अधिक रोजगार, अच्छा बाजार प्राथमिकता पर उपलब्ध हो। उन्होंने कहा कि हमारे उत्पाद गुणवत्ता के आधार पर उत्पादन करें, जिससे अधिक संख्या में रोजगार उपलब्ध हो सके। 
प्रभारी मंत्री ने कहा कि गरीब, सरकार की प्राथमिकताओं में है, समाज के अन्तिम पंक्ति में बैठे लोगों के लिए हम सभी को मिलकर आम आदमी के स्तर को ऊपर उठाना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 22 करोड़ लोगों को साधन उपलब्ध कराते हुए सरकार के प्रयासों को आगे बढ़ाना है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 2022 तक सभी बेघरों को आवास देना है। सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का पात्र व्यक्तियों को उपलब्ध कराना भी सरकार की स्पष्ट मंशा है।
मंत्री जी ने उद्योग विभाग द्वारा एक जनपद-एक उत्पाद के तहत लाभान्वित किये गये 53 लाभार्थियों, सिंडीकेट बैंक द्वारा मुद्रा लोन के 23, आईटीआई द्वारा कौशल विकास मिशन के 24 प्रशिक्षणार्थियों को ड्रेस तथा स्वीकृति पत्र, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत डूडा द्वारा 30 लाभार्थियों तथा राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के तहत समाज कल्याण विभाग द्वारा 30 लाभार्थियों सहित कुल 160 लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं में 4.33 करोड़ रू0 की धनराशि के स्वीकृति पत्र/प्रमाणा पत्र प्रदान कर उनके सुखद भविष्य की कामना करते हुए जनपद की टीम को बधाई भी दी।
प्रभारी मंत्री जी ने कलेक्ट्रेट परिसर में वृक्षारोपण भी किया। कार्यक्रम में बल्देव विधायक पूरनप्रकाश, जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार, सीडीओ रामनेवास, भाजपा जिलाध्यक्ष नगेन्द्र सिकरवार, मथुरा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पन्नालाल गौतम, पीओ डूडा, समाज कल्याण अधिकारी, आईटीआई वृन्दावन के प्रधानाचार्य, एलडीएम, जिला उद्योग केन्द्र सहित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थीगण उपस्थित थे।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More