BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

दो अंतर्राज्यीय वाहन चोर राया पुलिस ने किए गिरफ्तार

एसपी देहात आदित्य कुमार शुक्ला पत्रकारों को इसके बारे में जानकारी देते हुए मथुरा(सतपाल सिंह)। जिले की राया पुलिस ने बीतीरात चैकिंग के दौरान बिचपुरी तिराहे से अंर्तराज्यीय वाहन चोर गैंग के दो शातिर कार सहित गिरफ्तार किए हैं। इनके पास से चोरी की चार बाइकें के साथ-साथ तमंचा और कारतूस भी बरामद हुए हैं। जिन्हें राया पुलिस ने आज दोपहर एसएसपी के समक्ष करते हुए जेल भेजा है। 
पुलिस लाइन स्थित सभागार में पेश हुए दो अंतर्राज्यीय वाहन चोर के बारे में अबगत कराते हुए एसपी देहात आदित्य कुमार शुक्ला ने बताया कि थाना राया क्षेत्र की रिपोर्टिंग पुलिस चौकी बिचपुरी पर चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने कार में सवार दो युवकों को रोका तो वह हड़बड़ा गई जब पुलिस ने रुख बदलते हुए पूछा तो दोनों अभियुक्तों ने अपना नाम यशवीर पुत्र जगन सिंह निवासी ग्राम असावटी अशोक पुत्र राधाकिशन निवासी ग्राम गंजखेडली बताया पूछताछ के दौरान दोनों अभियुक्तों ने बताया कि हम लोग मथुरा जनपद के अलावा अन्य जनपदों में भी फोर व्हीलर गाड़ियों की वह मोटरसाइकिल की चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं मथुरा से भी हमने कई मोटरसाइकिल चुराई थी जो एक ठिकाने पर हम रखते हैं पुलिस ने एक कार सहित चार मोटरसाइकिल एक 315 बोर तमंचा व दो जिंदा कारतूस बरामद कर अभियुक्तों को जेल भेजा जा रहा है। एसपी देहात आदित्य कुमार शुक्ला ने बताया कि दोनों शातिर अंतर्राज्यीय वाहन चोर है। इनका अपना एक गैंग है, इनके पकड़े जाने से वाहन चोरी की घटनाओं पर थोड़ा अंकुश लगेगा। जल्द ही इनके गैंग के अन्य साथी भी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More