BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

भानु प्रताप शुक्ल ने अपनी लेखनी से राष्ट्र को दी नयी दिशा : साध्वी ऋतंभरा

प्रखर राष्ट्रवादी व वरिष्ठ पत्रकार भानु प्रताप शुक्ल को पुष्पांजलि की अर्पितवृन्दावन(जहीर आलम)। अपनी लेखनी के माध्यम से समाज व राष्ट्र को दिशा देने वाले वरिष्ठ पत्रकार एवं राष्ट्रीय विचारधारा के पोषक स्व. भानु प्रताप शुक्ल का जयंती के अवसर पर मगलवार को वात्सल्य ग्राम प्रांगण में सांस्कृतिक कार्यक्रमो के मध्य पत्रकार सम्मान समारोह व  विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ  मुख्य अतिथि जीएलए विश्वविद्यालय के कुलपति दुर्ग सिंह चौहान एवं दैनिक जागरण के संपादक अवधेश गुप्ता व दीदी साध्वी ऋतंभरा के द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलन कर किया गया। जयंती समारोह में आये दोनो मुख्य अतिथियों का साध्वी ऋतंभरा ने शॉल उढ़ाकर एव स्म्रति चिन्ह भेंटकर अभीनंदन किया। कार्यक्रम में संविद गुरुकुलम की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमो की मनमोहक प्रस्तुति से मौजूद अतिथियों को मंत्र मुग्द कर दिया। तालियों के साथ सभी ने छात्राओं का उत्साह वर्धन किया। 
वक्ताओं ने वरिष्ठ पत्रकार भानु प्रताप शुक्ल के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें भावांजलि अर्पित की। इतना ही नहीं जीवनपर्यंत उनके द्वारा समाज व राष्ट्र हित में किए गए कार्यों का जमकर गुणगान किया। इधर विभिन्न विद्यालय के छात्र छात्राओं ने अपनी कविता के माध्यम से वर्तमान में पत्रकारिता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दुर्ग सिंह चौहान ने भी अपने साथी रहे पत्रकार एवं वात्सल्य ग्राम की स्थापना में सहयोगी भानु प्रताप शुक्ल के साथ अपने अनुभव सभी के बीच साझा किए।  इधर छात्राओं ने भी पत्रकारों के समक्ष विभिन्न चुनौतियों के बीच आम जनता से लेकर सरकार की आवाज को बुलंद करने का सुंदर वर्णन किया। तत्पश्चात कार्यक्रम में पद्मश्री सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार मोहन स्वरूप भाटिया का दीदी मां साध्वी ऋतंभरा ने शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया। साध्वी ऋतंभरा ने कहा कि वात्सल्य ग्राम की स्थापना में भानु प्रताप शुक्ल की अहम भूमिका रही थी गाने राष्ट्रीय सेवा के साथ अपनी कलम के माध्यम से समाज के प्रत्येक पहलू को अपनी लेखनी के माध्यम से उजागर किया राष्ट्रीय विचारधारा के पोषक भानु प्रताप शुक्ल का नाम देश के वरिष्ठ पत्रकारों की अग्रिम पंक्ति में लिखा जाता है उनके द्वारा की गई निष्पक्ष और निर्भीक टिप्पणी आज भी हमारे बीच प्रासंगिक है।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More