देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। बीते दिन कोतवाली कोसीकलां क्षेत्र में सट्टा माफियाओं के हमले में पत्रकार सुरेश उपमन्यु घायल हो गए। घायल पत्रकार का का हाल जानने के लिए नेशनल यूनियन जर्नलिस्ट ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय सचिव डॉ. कमलकांत उपमन्यु महर्षि दयानन्द सरस्वती जिला अस्पताल पहुंचे। बाद में, वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से प्रेस परिषद के सदस्य प्रज्ञानंद चौधरी, प्रसन्ना मोहंती तथा नेशनल यूनियन जर्नलिस्ट ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी को भी मामले से अवगत कराया गया।

दूसरी ओर, इस मामले में जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल, एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर, एसपी देहात श्रीशचंद, क्षेत्राधिकारी छाता वरुण कुमार, थाना प्रभारी निरीक्षक कोसीकलां संजीव त्यागी से वार्ता कर दोषियों के खिलाफ कड़ी और सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई है। पुलिस अधिकारियों ने कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन देते हुए तत्काल कईं आरोपियों को हिरासत में भी ले लिया है।
इधर, जिला चिकित्सालय में मौजूद जिलेभर के तमाम पत्रकारों ने सुरेश उपमन्यु के साथ संघर्ष करने का ऐलान किया है। इस दौरान मदन गोपाल शर्मा, मफतलाल अग्रवाल, सुशील गोस्वामी, रवि चौधरी, मनोहर पटेल, मातुल शर्मा, धाराजीत सारस्वत, श्याम जोशी, आरके धनगर, राजेश सोलंकी व रिंकू वर्मा आदि मौजूद रहे।













Related Items
पत्रकार पर जानलेवा हमले से मीडियाकर्मियों में रोष
एसआई सहित तीन पुलिसकर्मी, चार फर्जी पत्रकार गिरफ्तार
पत्रकार के साथ लूट की कहानी को नोएडा पुलिस ने बताया फर्जी