देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा(सतपाल सिंह)। बरसाना ने पुलिस ने बीतीरात गोवर्धन-बरसाना रोड स्थित जरैला चौराहे के पास से मुठभेड़ के दौरान तीन वर्ष से फरार चल रहा 15 हजार का ईनामी बदमाश को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस लाइन स्थित सभागार में एसपी देहात ने बताया कि बीतीरात बरसाना प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार तौमर को मुखबिर से सूचनानुसार तीन साल से फरार चल रहे 15 हजार रूपए के ईनामी शातिर बदमाश शौकीन पुत्र गुड्ड्न निवासी हाथिया बरसाना जिस पर कई मुकदमें दर्ज है, उसे गोवर्धन बरसाना रोड स्थित जरैला चौराहे के पास से घटना से पूर्व ही थाना प्रभारी ने अपने उपनिरीक्षक इन्द्रजीत सिंह के साथ पहुंच गए। इन्हें देख ईनामी बदमाश पुलिस पार्टी पर फायरिंग करता हुआ भागने लगा लेकिन पुलिस ने जबावी फायरिंग करते हुए उसे दबोच लिया गया है। इसकी जामातलाशी में एक तमंचा कारतूस सहित बरामद हुए एसपी देहात ने बताया कुख्यात पर थाना मौजा में सन 2012 में मुजफ्फर नगर के व्यक्ति से दस हजार रुपये ठगने के मुकदमे के साथ ही पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर करने के आधा दर्जन से अधिक मुकदमे फर्ज है, यह शातिर अपराधी टटलू काटने का कार्य करता है। यह लोगों को अपने साथियों के साथ बुलाकर उनसे लूटपाट करता था। इसके पकड़े जाने से पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। वहीं एसएसपी ने पुलिस पार्टी को पांच हजार का ईनाम दिया है।













Related Items
क्या नक्सलवाद की बारूद भरी राह पुलिस की गोलियों से थमी, या विकास की रोशनी से?
मादक पदार्थों पर डबल अटैक: बाड़मेर में दो थानों की पुलिस ने MD और स्मैक तस्करों को दबोचा
उदयपुर में होटल गणेश पर पुलिस का छापा, रेव पार्टी और देह व्यापार के शक में 50 से ज्यादा युवक-युवतियां डिटेन