देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
सौंख(अनिल कुमार)। थाना मगोर्रा क्षेन्तार्गत गांव उंचागांव में खेती में कार्य करने को लेकर दो समुदाय के मजदूर आपस में भिंड़ गये। और दोनांे पक्षों की ओर पथराव हुआ। इससें गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर कई थानों की फोर्स घटनास्थल पर पहुंच गई।
मंगलवार की सुबह मगोर्रा के गांव उंचागाॅव में किसान खेत पर कार्य करने को लेकर दो समुदाय के मजदूर आपस में भिंड़ गये। दोनों पक्षों की ओर काफी देर तक ईट-पत्थर से पथराव हुआ। इससें ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर थानाध्यक्ष यशपाल सिंह और चैकी प्रभारी अमित कुमार चैहान मय फोर्स के घटनास्थल पर पहुंच गये। और पुलिस मामले की जांच की। मामले को लेकर चैकी प्रभारी अमित चैहान द्वारा दोनों पक्षों के 25 नामजद व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। जिसमें गांव के ही पुष्पेन्द्र पुत्र नेमसिंह, अनवर खां व असमत खां पुत्रगण सुल्तान खां को पुलिस ने जेल भेज दिया है। और गांव में पुलिस तैनात कर दी गई। इस बारे में थाना मागोर्रा यशपाल सिंह का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज हो गया है। और 3 युवकों को जेल भेज दिया है। अन्य आरोपियों को दबिश देकर गिरफ्तार किया जायेगा।













Related Items
MATHURA : ठाकुर जानकी वल्लभ लाल का धूमधाम से मनाया अन्नकूट महोत्सव
MATHURA : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज आएंगे मथुरा
MATHURA : प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर अधिकारियों की दौड़ भाग जारी