BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

संदिग्ध स्थिति में विवाहिता की जलकर मौत

मृतका की पुत्री पत्रकारों को बयान देते हुए मथुरा(पवन शर्मा)। राया थाना व कस्बा क्षेत्र में थोक ज्ञान सोनई में बीतीरात संदिग्ध परस्थिति में विवाहिता की जलकर मौत हो गयी। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंच गयी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार थोकज्ञान सोनई निवासी विनोद का विवाह 12 वर्ष पूर्व में जगनेर थाना इगलास निवासी श्रीमती राजवती के साथ हुआ था। बताया गया कि शनिवार की रात 11 बजे श्रीमती राजवती आग से झुलस गयी जिसकी उपचार को ले जाते समय मौत हो गयी। घटना की जानकारी मिलते ही मायके पक्ष के लोग आ गए और हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना पर बिचपुरी पुलिस पहुंच गयी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं देर सांय तक मायके पक्ष ने ससुरालीजनों के खिलाफ  कोई तहरीर नहीं दी है। बताया कि गया विनोद का राजवती से यह दूसरा विवाह हुआ था। रविवार सुबह मृतका की 7 वर्षीय पुत्री कुमकुम ने बताया पापा और मम्मी में झगड़ा हो गया था पापा ने मिट्टी का तेल डालकर मम्मी में आग लगा दी 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More