देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा(पवन शर्मा)। गोवर्धन कस्बे में आज मुड़िया मेला में आन्यौर परिक्रमा मार्ग में बिना परमिशन के प्याऊ लगाने पर पुलिस और श्रद्धालुओं में तीखी झड़प हो गई। पुलिस प्रशासन द्वारा प्याऊ हटाने पर श्रद्धालुओं ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। इस पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर मुरैना के श्रद्धालुओं को खदेड़ दिया। एसपी देहात ने लाठीचार्ज करने की घटना को सिरे से खारिज किया है। उनका कहना था कि थाने जरूर लाया गया था लेकिन उन्हें नियमानुसार हिदायत देकर छोड़ दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रीबांके बिहारी गिर्राज भंडारा सेवा समिति भिंड मध्य प्रदेश की ओर से करीब चार दर्जन श्रद्धालु गिर्राजजी के भक्तों की सेवा के परिक्रमा मार्ग के भीमनगर पर टैंट लगाकर प्रसाद वितरण व प्याऊ चला रहे थे, लेकिन प्रशासन की ओर से परिक्रमा मार्ग में अतिक्रमण हटाने के नाम पर श्रद्धालुओं के टैंटों को हटाने के बाद सेवा करने आए श्रद्धालुओं में रोष व्याप्त हो गया। श्रद्धालु प्रशासन की इस कार्यवाही का विरोध करने लगे और नारेबाजी करते हुए थाने की ओर जा रहे थे कि दानघाटी मंदिर से पहले रामानंद आश्रम के सामने पहले से ही सीओ गोवर्धन जगदीश कालीरमन पुलिसबल लेकर खड़े थे जैसे ही दर्जनों श्रद्धालु नारेबाजी करते हुए आए तो उनको बर्बरता पूर्वक लाठी चार्ज कर खदेड़ दिया। पुलिस के लाठी चार्ज होते ही परिक्रमा मार्ग में भगदड़ मच गई। पुलिस ने दूर-दूर तक लाठियां लेकर श्रद्धालुओं को दौड़ाया। वहीं उपजिलाधिकारी व सीओ भीमनगर स्थित शिविर पर पहुंच वहां मौजूद श्रद्धालुओं को कड़ी चेतावनी दे डाली। गोवर्धन पुलिस ने करीब आधा दर्जन लोगों को गाड़ी में डालकर थाने ले गई। कई श्रद्धालुओं को रास्ते में से ही पकड़ लिया। पुलिस बर्बरता ने परिक्रमार्थी महिलाओं को भी नहीं छोड़ा। पुलिस की कार्यवाही देखकर दूर दराज से आए भंडारे लगाने वालों श्रद्धालुओं में रेष देखने को मिला। उनका कहना था कि प्रशासन शुल्क जमा कराकर भण्डारे करने वालों के साथ इस प्रकार का व्यवहार करना और लाठी चार्ज करना बड़ा ही नंदनीय कार्यशैली का प्रतीत है। इस संबंध में जब एसपी देहात आदित्य कुमार शुक्ला से पूछा गया तो उनका कहना था कि गोवर्धन में नियमों के अनुसार भंडारा नहीं लगाए जा रहे इसीलिए उन्हें हिदायत देकर थाने लाया गया और नियमानुसार काम करने की कहकर छोड़ दिया गया है। बल प्रयोग जैसी कोई बात नहीं है।













Related Items
क्या नक्सलवाद की बारूद भरी राह पुलिस की गोलियों से थमी, या विकास की रोशनी से?
मादक पदार्थों पर डबल अटैक: बाड़मेर में दो थानों की पुलिस ने MD और स्मैक तस्करों को दबोचा
उदयपुर में होटल गणेश पर पुलिस का छापा, रेव पार्टी और देह व्यापार के शक में 50 से ज्यादा युवक-युवतियां डिटेन