BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मथुरा-द सिटी ऑफ लव, फ़िल्म की शूटिंग वृन्दावन में

कैमरा एक्शन की आवाज से गूंजी तीर्थ नगरी वृन्दावन(जहीर आलम) विश्व पटल पर ब्रज की बढ़ती लोकप्रियता को लेकर अब फिल्मकारों ने ब्रज का रुख करना शुरू कर दिया है। बृज क्षेत्र  फिल्मांकन के एतबार से भी अब निर्देशकों की पहली पसंद बनता जा रहा है। बृज की प्राचीन धरोहरों और संस्कृति को लेकर ब्रज में बनी फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा के बाद बॉलीवुड की एक और फिल्म की शूटिंग बुधवार को श्री धाम वृंदावन में शुरू हुई. बुधवार को कोतवाली वृन्दावन में फिल्म की शूटिंग के दौरान  कैमरा एक्शन की गूंज सुनाई दी। कोतवाली में लगे फिल्म सेट पर मथुरा द सिटी ऑफ लव नामक मूवी के कई दृश्य फिल्माए गए। बॉलीवुड की फिल्म की शूटिंग को देखने के लिए कोतवाली परिसर में बड़ी संख्या में दर्शकों का हुजूम उमड़ पड़ा। और तो और बाहर से आने वाले श्रद्धालु भी कैमरा एक्शन की आवाज सुन मौके पर लगे फ़िल्म सेट को देखने से खुद को रोक ना सके। और कोतवाली में आ पहुंचे। सूत्रों के अनुसार इस फिल्म में  एक्शन रोमांस और प्रेम से के अलावा ब्रज भूमि की संस्कृति को भी दर्शाया गया है। पिक्चर में मुंबई के रहने वाले कलाकार सोनू हीरो का किरदार निभा रहे हैं। वही इटावा की रहने वाली जानवी फिल्म की हीरोइन का किरदार निभा रही हैं। बुधवार को कोतवाली में फ़िल्म के कई दृश्य की शूटिंग की गई। इस बीच डायरेक्टर मनोज तिवारी ने वृंदावन कोतवाल सुबोध कुमार सिंह एवं एसएसआई अवधेश कुमार जादौन से भी कुछ फ़िल्म के दृश्य में एक्टिंग करवाई गई। दरसल फिल्म का सीन यह था कि पॉलिटिशन की बेटी जानवी हीरो के साथ कॉलेज में पढ़ती है। वही लड़के  के साथ किसी की मारपीट हो जाने पर पुलिस लड़के को कोतवाली में बंद कर देती है। जहां लड़के की महिला दोस्त थाने पहुंच कर  पुलिस से उसे छोड़ देने का आग्रह करते हैं। लेकिन पुलिस इनकी एक न सुनकर हिरासत में लिये युवक को जेल भेजने की बात कहती है। जानकारी के अनुसार मथुरा द सिटी ऑफ लव पिक्चर के दृश्य ब्रज के कई महत्वपूर्ण स्थानों पर फिल्माए जाएंगे । वही आगामी कई दिनों तक फ़िल्म की शूटिंग की जाएगी। फिलहाल पिक्चर के संबंध में शूटिंग के लिए आई टीम ने कोई जानकारी देने से मना कर दिया। इधर श्री धाम वृंदावन में बॉलीवुड के बढ़ते रुझान को देख कर नगर के युवाओं में खासा उत्साह दिखायी दिया।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More