BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

सन्तों ने कानून मंत्री को भेजा लाठी चार्ज का वीडियो

श्रद्धालुओ पर पुलिस द्वारा बसाई गईं लाठियों से सन्त समाज में रोषमथुरा(सतपाल सिंह)। मुड़िया पूर्णिमा मेला के दौरान आन्योर परिक्रमा मार्ग में भिंड मुरैना के श्रद्धालु भक्तों के द्वारा लगाये गए भंडारे पंडाल को लेकर पुलिस द्वारा बरसाईं र्गइं लाठियों से गोवर्धन के सन्त समाज में रोष व्याप्त है। श्रद्धालुओं पर पुलिस के कायराना कृत्य की सन्त समाज ने पुरजोर विरोध करते हुए पुलिस की लाठी चार्ज, बरबरता एंव पूरे प्रकरण की शिकायत प्रदेश के कानून मंत्री बृजेश पाठक और आर एसएस के रामलाल को पूरे प्रकरण की विडियों और फोटो भेजकर अवगत कराया गया है। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ जल्द कार्यवाही की जायेगी, किसी दोषी को बक्सा नही जायेगा। 
महामडलेश्वर सांवरिया बाबा सोमवार को आन्योर परिक्रमा मार्ग स्थित कापरेटिव सहकारी बैंक के सामने पुलिस ने श्रद्धालु भक्तों को दौड़ा-दौड़ाकर लाठी डंडों से पीटा। पुलिस ने श्रद्वालुओं को हिरासत में लेकर थाने भी ले गई, मामला श्रद्धालु भक्तो से जुड़ा होने पर उच्च अधिकारियों ने पुलिस हिरासत में लिए श्रद्वालु भक्तो को थाने से छोड़ दिया गया। पुलिस द्वारा श्रद्धालु भक्तों पर भांजी गईं लाठियां एंव वरवर्ता के पुरे प्रकरण की जानकारी जब सन्त समाज को हुई तो सन्त समाज ने पुलिस के इस कृत्य की भत््र्सना करते हुए कायराना करार दिया है। महामंडलेश्वर सांवरिया बाबा ने वार्ता के दौरान बताया कि पुलिस प्रशासन गिरिराज धाम में आने वाले भक्तों की आस्था से खिलबाड़ कर रहा है। गोवर्धन में भंडारे लगाने वाले सेवाभावी भक्तों के साथ पुलिस के द्वारा की गई मारपीट क्या संदेश देगी। सन्तों ने पुलिस के कायराना कृत्य का वीडियो प्रदेश सरकार के कानून मंत्री ब्रजेश पाठक एंव आर एसएस के रामलाल को भेज दिया है मंत्री को फोनकर सम्पूर्ण घटनाक्रम की जानकारी दे गई है। उन्होंने सन्त समाज को आश्वासन देते हुए कहा कि जल्द दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More