BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

शोभायात्रा से पहले अधिवास संकीर्तन में ढप, ढोल, मृदंग की धुन पर थिरकते अनुयायी

गोवर्धन के महाप्रभु जी मंदिर के सामने बनी पूज्य सनातन गोस्वामी की भजन कुटीर के सामने मुड़िया शोभायात्रा से पहले अधिवास संकीर्तन में ढप, ढोल, मृदंग की धुन पर थिरकते अनुयायी
 
 
गोवर्धन(पवन शर्मा)। राजकीय मुड़िया पूर्णिमा मेला आज मानसी गंगा की परिक्रमा के साथ निकाली जाने वाली मुड़िया शोभायात्रा के साथ समाप्त हो जायेगा लेकिन यहां आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए प्रशासन इसे अभी व्यवस्थाओं के क्रम में समाप्त नहीं करेगा। मुड़िया शोभायात्रा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुड़िया संत अधिवास संकीर्तन व भजन कुटीरों में ढप-ढोलक, मृदंग-मजीरा आदि की धुन पर थिरक रहे हैं। चक्लेश्वर की भजन कुटीरों में गूंजती भक्ति की स्वरलहरी अलग ही नजर आ रही है। शुक्रवार को दो मुड़िया शोभायात्राएं अलग-अलग समय पर निकाली जाएंगी। मेला में ऐतिहासिक मुड़िया शोभायात्रा की तैयारी में मुड़िया संत जुटे हैं। आज शुक्रवार को मुड़िया शोभायात्राएं निकाली जाएगी। सनातन गोस्वामी की याद में करीब पांच सौ वर्षों से मुड़िया पूर्णिमा शोभायात्रा हरिनाम संकीर्तन के बीच निकाली जाती है। इस बार मुड़िया पूर्णिमा मेला में 27 जुलाई शुक्रवार को पहली शोभायात्रा प्रातः 9 बजे से चक्लेश्वर के श्रीराधा-श्याम सुंदर मंदिर से महंत राम कृष्ण दास महाराज के निर्देशन में निकाली जाएगी। जबकि दूसरी शोभायात्रा चक्लेश्वर के महाप्रभु जी मंदिर से महंत गोपाल दास महाराज के निर्देशन में निकाली जाएगी। उन्होंने कहा कि संत अपना सिर मुंडन कराकर शोभायात्रा के साथ मानसी गंगा की परिक्रमा करेंगे। शोभायात्रा से पहले अधिवास संकीर्तन में ढप-ढोलक, मृदंग बजाकर साधु-संतों ने अभ्यास किया। राधा-श्याम सुंदर आश्रम के महंत राम कृष्ण दास महाराज ने कहा कि  मुड़िया शोभायात्रा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुड़िया शोभायात्रा का सफल बनाने के लिए अनुयायी जुट गये हैं। राधाकुंड से मुड़िया शोभाया.त्रा में शामिल होने वाले संत केशव दास महाराज ने बताया कि मुड़िया शोभायात्रा से पहले पूज्य सनातन गोस्वामी की भजनस्थली पर अधिवास संकीर्तन किया गया। 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More