देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा(सतपाल सिंह)। नौहझील थाना क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस-वे पर माइल स्टोन-61 पर गांव चाँदपुर खुर्द के पास नोएडा से इलाहाबाद जा रही एम्बुलेंस बीतीरात अचानक अनियंत्रित होकर पुलिया में जा टकराई एम्बुलेंस के टकराते ही उसमें आग लग गई। एम्बुलेंस में सवार चालक सहित चार लोग झुलस गए। मथुरा के नौहझील क्षेत्र में रविवार की रात यमुना एक्सप्रेसवे पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक एंबुलेंस में आग लग गई। मौके पहुंचे ग्रामीणों ने उसमें सवार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। यह एंबुलेंस नोएडा से आगरा शव लेकर जा रही थी। एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 61 के पास एंबुलेंस बेकाबू होकर गांव चांदपुर के समीप पुलिया से टकरा गई। जिससे एंबुलेंस में आग लग गई।
आग लगते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और एंबुलेंस सवारों को बचा लिया। एंबुलेंस में सवार चार लोगों के साथ शव को भी सुरक्षित निकाल लिया गया। झुलसे लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक्सप्रेसवे पर एंबुलेंस से लपटें निकलता देख नोएडा की ओर से आ रहे वाहन भी कुछ देर के लिए रुक गए थे। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।













Related Items
जाम में फंसी कोविड एम्बुलेंस, पीपीई किट में चालक हुआ बेहोश
विन्नी हत्या कांडः होलीगेट पर एम्बुलेंस रोक व्यापारियों ने किया हंगामा
रेलमंत्री की एम्बुलेंस को भी कबाड़ बना रहा है पीजीआई