BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

लोई बाजार में चोरों ने दुकान को निशाना नकदी पर किया हाथ साफ

लोई बाजार में चोरों ने दुकान को निशाना नकदी पर किया हाथ साफवृंदावन(जहीर आलम)। कोतवाली की बांके बिहारी चौकी क्षेत्र अंतर्गत लोई बाजार में चोरों ने इलेक्ट्रॉनिक की दुकान को निशाना बनाकर गल्ले में रखे हजारों रुपयों पर हाथ साफ कर दिया।  घटना की जानकारी दुकान स्वामी को उस समय हुई जब उसकी नजर दुकान में बिखरे गल्ले पर पड़ी। घटना को लेकर पीड़ित ने पुलिस को अज्ञात चोरों के विरुद्ध तहरीर दी है।
 
जानकारी के अनुसार वृंदावन की प्रमुख मार्केट लोई बाजार में पी के इलेक्ट्रॉनिक नामक दुकान है। दुकान स्वामी प्रदीप कुमार गुप्ता  रोज की तरह 24 जुलाई की रात 10 बजे दुकान बढ़ाकर घर चले गये। रात्रि में चोरों ने पिछले दरवाजे से सेंधमारी कर चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। दुकान के पीछे गली में होकर जा रहे संकरे रास्ते से  होकर पहुंचे चोरों ने दुकान के पिछले दरवाजे पर लगे लकड़ी के गेट को तोड़कर अंदर प्रवेश किया। अंदर घुसे चोरों ने गल्ले में रखें हजारों रुपए की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी दुकान स्वामी प्रदीप कुमार गुप्ता को उस समय हुई जब वह आज सुबह 10 बजे रोज की तरह अपनी दुकान खोलने पहुंचे। जैसे ही सटर उठाकर उनकी नजर कांउटर पर गयी तो उनके होश उड़ गये। सारा सामान दुकान मे इधर उधर बिखरा पड़ा है। चोरों ने नकली चाबी लगाकर गले में रखें 25000 रु पार कर दिए। इतना ही नही अन्य छोटे-मोटे सामान पर भी हाथ साफ कर दिया। गौरतलब है कि लोई बाजार  नगर की प्रमुख बाजारों में से एक है । इस मार्केट में जहां निजी गार्ड रात को पहरा देता है।  वहीं पुलिस के दो सिपाही भी गस्त करते हैं। ऐसे में यहां चोरी होना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़े करती है। घटना को लेकर सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने मौका मुआयना कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More