BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

आस्था का मिनी कुंभ देखने को मिल रहा है गोवर्धन कस्बे में

बरसात थमने के बाद सायंकाल विद्युत सजावटों से सजा गिर्राज महाराज का दानघाटी मंदिर मुड़िया पूर्णिमा मेला को लेकर निरंतर बढ़ रहा है श्रद्धालुओं का सैलाब 

मथुरा(पवन शर्मा)  बुधवार को इन्द्रदेव की मेहरबानी के चलते श्रद्धालुओं में मुड़िया पूर्णिमा परिक्रमा लगाने का उत्साह बढ़ा हुआ देखा गया। जहां गिर्राज महाराज के जयकारों से पूरा वर्षामय वातावरण गुंजेमान हो उठा। आस्था का मिनी कुंभ इस समय गोवर्धन में देखने को मिल रहा है जिसमें लाखों की संख्या में श्रद्धालु अपने आराध्य देव श्रीगिर्राज महाराज की सप्त कोसीय परिक्रमा कर उनका आशीर्वाद ले रहे है। 

मुडिय़ा मेला में बुधवार को भगवान इन्द्रदेव की मेहरबानी ने श्रद्धालुओं का उत्साह और बढ़ा दिया। गिरिराज दानघाटी से परिक्रमा मत्था टेककर जैसे ही रेला आगे बढ़ा तो गिरिराज महाराज के उद्घोष के साथ तलहटी गुंजायमान हो गई और चारों तरफ सिर ही सिर दिखाई देने लगे। यूं तो परिक्रमा करने देश के कोने कोने से श्रद्धालु अपने साथियों के साथ एवं  परिवार को लेकर गिरिराज महाराज की शरण में पहुंच रहे हैं। सुरक्षा की दृष्टि से अधिकारी परिक्रमार्थियों को किसी प्रकार का कोई कष्ट न पहुंचे इसके लिए प्रयासरत हैं। 21 किमी. में फैले विशाल गिरिराज पर्वत की परिक्रमा शाम होते ही जनसमुद्र का रूप धारण कर लेती है। मुडिय़ा मेला के तीसरे दिन देखते ही देखते भीड़ का सैलाब आस्था के समंदर में डुबकी लगाने लगा। परिक्रमा मार्ग हो या रेलवे स्टेशन या बस स्टैंड सभी जगह श्रद्धालुओं की भीड़ नजर आ रही है। परिक्रमार्थियों का उत्साह भी कम नहीं हो रहा है। गिरिराज धाम आने वाले श्रद्धालु परेशानी की परवाह किये बगैर वाहनों से उतरकर कई कोस पहले ही पैदल चलकर पहुंच रहे हैं। रिक्शा व अन्य वाहनों से भी श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। गिरिराज धाम के सैलाब की भीड़ मथुरा जंक्शन के बाद मथुरा बाईपास चौराहे से सतोहा, खामिनी अड़ीग से गोवर्धन, छटीकरा से राल, जल्हेंदी बसोंती राधाकुंड, डीग से बहज, गांठौली, जाजम पट्टी से सौंख पैंठा, महमदपुर, बरसाना रोड से पलसों, नीमगांव तक भीड़ ही भीड़ दिखाई दे रही है। अलवर-मथुरा रेलवे मार्ग के गोवर्धन व राधाकुंड रेलवे स्टेशन पर भीड़ ही भीड़ दिखाई दे रही है। श्रद्धालुओं का जत्था परिक्रमा भीड़ में शामिल होता है और गिरिराज महाराज की परिक्रमा करके वापिस लौट जाता है। मुडिय़ा मेला में भीड़ का आवागमन बना हुआ है। श्रद्धालु गिरिराज जी की परिक्रमा करने के बाद मानसी गंगा के फुब्बारों के नीचे स्नान कर रहे हैं। गिरिराज महाराज पर दूध चढ़ाया जा रहा है। मुडिय़ा मेला में टनों दूध चढ़ चुका है। मेला का कंट्रोल प्रशासन द्वारा किया जा रहा है। खोया-पाया कैंपों में अपनों के बिछुड़ गये लोगों को मिलाया जा रहा है। मुडिय़ा मेला में एक ओर जहां श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है वहीं दूसरी ओर सेवा करने वाले भक्त पीछे नहीं है। जगह-जगह भंडारे व सेवा शिविरों का आयोजन माहौल को भक्तिमय बना रहे हैं। गोवर्धन के प्रमुख मंदिरों में आधुनिक सजावट की गई है। मानसी गंगा मुकुट मुखारविंद मंदिर में झिलमिलाती रोशनी और नाव में चल रहे फुब्बारे के अभिनव दर्शन श्रद्धालुओं को अपनी ओर खींच रहे हैं। गिरिराज जी की परिक्रमा के गोवर्धन के अलावा राधाकुंड, आन्यौर, जतीपुरा व पूंछरी में धार्मिक आयोजन किये जा रहे हैं। 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More