BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

आंध्र प्रदेश के साथ मथुरा मेयर-नगर आयुक्त ने की बैठक

आंध्र प्रदेश के साथ मथुरा मेयर-नगर आयुक्त ने की बैठक मथुरा(पवन शर्मा) । वाटर एंड सेनिटेशन फॉर अर्बन पुअर तथा यूएस एड, नगर विकास विभाग उत्तर प्रदेश शासन के सौजन्य से आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम जिले में सार्वजनिक व सामुदायिक शौचालयों के निर्माण उनके रखरखाव उनके संचालन तथा निजी विकास कर्ताओं की इस क्षेत्र में भूमिका से संबंधित एक्सपोजर विजिट आयोजित की गई। इस विजिट में मेयर मुकेश आर्य बंधु, नगर आयुक्त समीर वर्मा ,पार्षद राधे कृष्ण पाठक व संयुक्त नगर आयुक्त अजीत सिंह सम्मिलित हुए। इसके अतिरिक्त इस कार्यक्रम में नगर आयुक्त अलीगढ़ ,संयुक्त निदेशक स्वच्छ भारत मिशन श्री मृत्युंजय, डब्लूएसयूपी के राष्ट्रीय हेड अखिलेश गौतम, जिन्होंने इस पूरे कार्यक्रम को तैयार किया था वह भी इस में सम्मिलित थे। वाटर एंड सेनिटेशन फॉर अर्बन पुअर संस्था ने विशाखापट्टनम नगर निगम के साथ मिलकर कार्य किया जिसके कारण विशाखापट्टनम नगर निगम को लगातार 3 वर्षों से खुले में शौच मुक्त होने का प्रमाण पत्र मिल रहा है। विशाखापत्तनम देश के सर्वाधिक 10 स्वच्छ शहरों में पिछले कई वर्षों से बना हुआ है। विशाखापत्तनम शहर की सफाई व्यवस्था अन्य शहरों के लिए एक उदाहरण भी है। सार्वजनिक तथा निजी शौचालयों के निर्माण तथा उनके संचालन में भी निजी क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका यहां देखने को मिली। नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत सफाई निरीक्षकों तथा वार्ड स्तर पर गठित कमेटियां किस प्रकार से कार्य करती हैं तथा नागरिक किस प्रकार से अपने शहर की स्वच्छता तथा जागरूक को लेकर जागरूक हैं यह भी अन्य नगरों के लिए अनुकरणीय है।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More