BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मदन मोहन मंदिर की दीवार गिरी, घंटो तक अवरुद्ध रहा रास्ता

मदन मोहन मंदिर की दीवार गिरी, घंटो तक अवरुद्ध रहा रास्तावृन्दावन(जहीर आलम)। परिक्रमा मार्ग स्थित प्राचीन ठा.मदन मोहन मंदिर के समीप बने नवीन मदन मोहन मंदिर की दीवार गिरने से जहां गम्भीर हादसा टल गया। वही घंटो तक रास्ता अवरुद्ध होने के चलते श्रद्धालुओ को परेशानी का सामना करना पड़ा। काफी समय बाद मलबा एक तरफ कराकर रास्ता सुचारू कराया गया। पिछले कई दिनों से हो रही बारिश के कारण अधिकतर क्षेत्रो को जलमग्न कर दिया है।  जलभराव के चलते जहां बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वही स्थानीय लोग रोजमर्रा के काम को अंजाम न देकर घरो में कैद होने को मजबूर है।

लगातार बारिश से जहां सड़के धसक रही है। वही कई दीवारें भी गिरने की खबर मिलती रहती हैं।  शुक्रवार को भी ऐशी ही सूचना मिली परिक्रमा मार्ग स्थित नवीन ठाकुर मदन मोहन मंदिर पर । जहां भारी बारिश के चलते पिछले काफी समय से जर्जर पड़ी दीवार भरभराकर गिर गयी।

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि ठाकुर मदन मोहन मन्दिर की यह 18 फुट ऊँची दीवार पिछले काफी समय से जर्जर हालत में थी। जिसका किसी ने ध्यान नही दिया । और आज यह दीवार गिर गयी। वो गनीमत रही दीवार गिरने के समय कोई मौजूद नही था । वरना कोई भी बड़ा हादसा हो सकता था।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More