BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

धूमधाम से मना वेद व्यास प्रादुर्भाव समारोह

वेद व्यास प्रादुर्भाव समारोह मनाते आयोजन समिति के पदाधिकारी।मथुरा(केके पाठक)। श्रीमद्भागवत कथा आयोजन समिति के तत्वाधान गुरू वेद व्यास की कृष्ण गंगा घाट स्थित पौराणिक तपस्थल मन्दिर पर गुरू वेद व्यास प्रादुर्भाव समारोह मनाया गया।
वेद ऋचाओं के मंत्रोच्चार के मध्य आदि गुरू का चरणाभिषेक पूजन अर्चन मुख्य अतिथि सुदामा कुटी के श्रीमहन्त सुतीक्षण दास महाराज, संत राजा बाबा समिति संस्थापक पं.अमित भारद्वाज अध्यक्ष पं. शशांक पाठक एवं योगेश आवा ने संयुक्त रूप से किया। 
मंगलदीप प्रज्जवल के उपरान्त संगोष्ठी में अनुरागकृष्ण शास्त्री, काशी विद्वत परिषद प्रभारी, नागेन्द्र महाराज, आचार्य रमाकान्त गोस्वामी, मदनलाल शर्मा, श्रीनिवास शास्त्री, विजय शास्त्री, हरिशंकर शास्त्री, बृजेश शास्त्री, बच्चू पंडित, राधाबल्लभ शास्त्री, मुकेश शास्त्री, सुरेन्द्र शास्त्री, पं. मुकेश गौड़ आदि ने व्यासजी के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला।
इस दौरान समिति द्वारा विद्वानों एवं सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले विप्रजनों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मथुरा के अलावा वृन्दावन के भागवचार्य ज्योतिविद, पंडितजनों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की। संचालन समिति के साहित्य मंत्री राधाबिहारी गोस्वामी एवं आभार व्यक्त विप्र समाज सेवी पंकज शर्मा ने किया।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More