देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। श्री ब्रज गंगा भक्त मण्डल के तत्वावधान मे हर वर्ष की भाति इस वर्ष भी गंगा सप्तमी पर मां गंगा का प्रकट्योत्सव मनाया गया। कोविड-19 के कारण इस वर्ष न तो शोभायात्रा निकाली और नहीं वृहद आयोजन किया गया, केवल मण्डल के सभी गणमान्य सदस्यों ने यह उत्सव सूक्ष्म रूप से मनाया।
आकाशवाणी वृंदावन रोड स्थित दाऊजी वाली बगीची पर सर्वप्रथम स्वस्तिवाचन गणेश आदि सभी देव पूजन करने के उपरांत मां गंगा के प्राण प्रतिष्ठित चल विग्रह का पंचामृत महाभिषेक सभी सदस्यों द्वारा किया गया। उसके उपरांत ब्राह्मण भोजन प्रसादी का कार्यक्रम संपन्न हुआ एव मां गंगा से प्रार्थना भी कि सभी महामारियों का संपूर्ण विश्व से विनाश हो।
इस अवसर पर श्याम, मोनू मुकुट वाले, सोना पंडित, पंडित शशांक पाठक, सुरेन्द्र कुमार शर्मा, महेश चंद, आनंद पंडित, अनूप, बिहारी लाल, गोविंद, रिंकू, बंशीलाल, हरि बाबू, राजकुमार सर्राफ, मनोज अग्रवाल, बॉबी हाथि वाले, पंडित श्रीनिवास गौर, नंद किशोर आचार्य, राधा वल्लभ शर्मा, विजय शास्त्री, हर्षवर्धन शास्त्री, विजेंद्र शास्त्री आदि उपस्थित रहे।













Related Items
भाजपा समर्थन मंच ने उत्साह से मनाया प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव
MATHURA : ठाकुर जानकी वल्लभ लाल का धूमधाम से मनाया अन्नकूट महोत्सव
देश के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, गंगा और यमुना का भी बढ़ा जलस्तर