BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

महामंडलेश्वर डा. स्वामी ने व्यास पीठ का पूजन कर उतारी आरती

वृंदावन स्थित श्रीनाथ धाम में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में व्यास पीठ पर विराजमान भागवत वक्ता डा. मनोज मोहन शास्त्री महामंडलेश्वर डा. अवशेषानन्द जी महाराज का दुपट्टा पहनाकर स्वागत करते हुए।मथुरा। श्रीनाथ धाम में चल रही श्रीमद्भागवत कथा अंतर्गत श्रीकृष्ण की बाल लीलाएं, श्री गोवर्धन पूजा एवं छप्पन भोग का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर महामंडलेश्वर डा. अवशेषानन्द जी महाराज एवं उपजा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं ब्रज प्रेस क्लब अध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट ने संयुक्त रुप से व्यास पीठ का पूजन कर आरती की। उन्होंने भागवाताचार्य डा. मनोज मोहन शास्त्री को दुपट्टा ओढ़ाया। भागवताचार्य डा.मनोज मोहन शास्त्री ने श्री उपमन्यु समेत संजय शर्मा एडवोकेट, संदीप चतुर्वेदी, मनोज शर्मा, दलवीर एवं राजीव द्विवेदी आदि का सम्मान किया।

श्रीमद्भागवत कथा में  डा. मनोज मोहन शास्त्री ने कहा कि भागवत कथा मानव जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हे। इसके श्रवण मात्र से मानव को अपने दोषों से मुक्ति मिल जाती है। भगवान के जाप से मन शुद्व होता है। जब तक पापो का नाश नही होता तब तक जीव की शुद्वि नही होती है। मानव का धर्म है। वह जीव मात्र के प्रति दया करे। जो कुछ मिला है उसमें ही सन्तोष रखे, इन्द्रियों का संयम इन उपायो से नारायण जल्दी प्रसन्न होते हैें। सभी को अपनी इन्द्रियों को संयमित रखना चाहिए। 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More