देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
जलभराव से निकल एसएसपी डीएम ने लोगों को दिलाया भरोसा
झमाझम बारिश में ताल-तलैया बना शहर
मथुरा(सत्यपाल सिंह)। श्री जी आश्रम भूतेश्वर रॉड जन्म भूमि रॉड पूल के नीचे भरा हुआ है पानी जिले में तीन से लगातार हो रही नॉनस्टोप बरसात के चलते पूरा शहर ताल तलिया में तब्दील हो गया है। मुड़िया मेले में देश और विदेशों से आए लाखों श्रद्धालु शहर की इस हालत को देख हतप्रभ रह गए। जिलाधिकारी एस आर मिश्र और एसएसपी बबलू कुमार ने शहर के विभिन्न स्थानों का किया भ्रमण। जलभराव की निकासी के लिए अधीनस्थ अधिकारियों को दिए निर्देश।
पुराने बस स्टेशन, नया बस स्टैण्ड, भूतेश्वर पुल के जलभराव के चलते आवागमन ठप हो गया। शहर की 100 से अधिक पॉश कॉलौनी इलाके जलमग्न है। अनाज मंडी के अंदर 90 से अधिक दुकानों और गोदामों में पांच करोड़ से अधिक का किसानों और व्यापारियों का अनाज डूब गया। जाम के चलते लाखों श्रद्धालु कराह रहे है, शहरवासी घरों में कैद है, आक्रोशित है। इस बीच डीएम सर्वज्ञराम मिश्र और एसएसपी बबलू कुमार ने शहर का निरीक्षण कर लोगों को जल्द हालात सामन्य होने का भरोसा दिलाया।













Related Items
दिलीप कुमार को पुण्यतिथि पर याद कर भावुक हुए धर्मेंद्र, बोले, 'वो कहीं आस-पास हैं'
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने दर्ज किया मामला
व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम, एसएसपी